IPL से बाहर हुई चेन्नई, क्या अब सन्यास ले लेंगे धोनी ? जानिए क्या बोले गावस्कर
IPL से बाहर हुई चेन्नई, क्या अब सन्यास ले लेंगे धोनी ? जानिए क्या बोले गावस्कर
Share:

नई दिल्ली: गुरुवार रात चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2022 के 59वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों 5 विकेट से शिकस्त झेलना पड़ी। इस हार के साथ ही चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई है। चेन्नई, मुंबई के बाद IPL 2022 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है। IPL 2022 में इससे पहले टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। उस दौरान भी धोनी की रिटायरमेंट से बाजार गर्म था और अब जब CSK एक बार फिर लीग स्टेज से बाहर हो गई है, तो क्रिकेट के गलियारों में धोनी के सन्यास की बातें उठने लगी है।

बता दें कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से अगस्त 2020 में संन्यास ले चुके हैं, अब वह केवल IPL में ही खेलते हुए नज़र आते हैं। इस मुद्दे पर अब टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने अपनी राय दी है। गावस्कर का कहना है कि धोनी खेल को लेकर अभी भी उत्सुक है और वह आगे खेलना जारी रखेंगे। 40 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के संबंध में लिटिल मास्टर ने कहा कि, 'देखो उसे कि उसने मुंबई के खिलाफ कैसा खेला है। स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि वह काफी उत्सुक है और खेल को लेकर उत्साहित है।' 

गावस्कर ने कहा कि मैदान पर आज काफी कुछ दिख रहा था। वह एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ रहा था, जिसका मतलब है कि वह उत्सुक था। उसे एक अवसर का एहसास होता है जब वे 2 या 3 शुरुआती विकेट गिरते हैं। हमने उसे काफी नियमित रूप से ऐसा करते देखा है। जिसका मतलब है 'निश्चित रूप से नहीं' (धोनी के संन्यास को लेकर)। बता दें कि MI के खिलाफ भले ही CSK की पूरी टीम 97 रन पर सिमट गई थी, लेकिन दूसरे छोर पर महेंद्र सिंह धोनी शेर की तरह अकेले डटे हुए थे। धोनी ने इस दौरान 33 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई ने इस लक्ष्य को 31 गेंदें रहते प्राप्त कर लिया था।

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम में PV सिंधु नहीं दिखा पाई जलवा, इस टीम से हार का भारत हुआ बाहर

महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अनामिका ने जीत के साथ शुरू किया अपना सफर

इंटर मिलान ने जुवेंटस को मात देकर हासिल की जीत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -