नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने इतिहास रच दिया है। अब नीरज चोपड़ा की कामयाबी का जश्न भारत से लेकर इंग्लैंड तक में मना है। जी दरअसल इंग्लैंड के दौरे पर मौजूद टीम इंडिया और पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी इस बात का जश्न मना रहे हैं। आप देख सकते हैं एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और आशीष नेहरा नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
We all are Sunil Gavaskar at the moment
— Sony Sports (@SonySportsIndia) August 7, 2021
How did you react to India's golden moment? #HumHongeKamyab #Tokyo2020 #SirfSonyPeDikhega pic.twitter.com/vg8FmQ2fG9
जी दरअसल सुनील गावस्कर और आशीष नेहरा भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में जैसे ही सुनील गावस्कर और आशीष नेहरा ने नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतते हुए देखा वैसे ही दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने डांस करना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो इस समय सुर्ख़ियों में बना हुआ है। आप देख सकते हैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की तरफ से सुनील गावस्कर और आशीष नेहरा के डांस का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सुनील गावस्कर और आशीष नेहरा खुशी से झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर और आशीष नेहरा का यह वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। अब तक यह वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है।
वैसे नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर सबसे अधिक खुश नज़र आए। जी दरअसल सुनील गावस्कर ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर 'मेरे देश की धरती' गाना भी गाया और आशीष नेहरा टीवी के सामने जाकर भांगड़ा करने लगे। आपको हम यह भी बता दें कि नीरज चोपड़ा ने बीते शनिवार शाम को इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है। जी दरअसल जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुए और वह ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने एथलेटिक्स में भारत के लिए ओलंपिक मेडल अपने नाम किया है।
संक्रमित मामलों में आई गिरावट लेकिन अभी भी बना हुआ है खतरा, 24 घंटों में 491 मरीजों की गई जान
बीसीसीआई ने ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को नकद पुरस्कार देने का किया एलान
खेल रत्न का नाम बदलते ही देश को मिल गया स्वर्ण पदक, शायद कृपा यहीं अटकी हुई थी: भाजपा सांसद