पत्नी संग तस्वीर शेयर कर बोले सुनील शेट्टी- 'हैप्पी हैप्पी 30वीं एनिवर्सरी वाइफ'
पत्नी संग तस्वीर शेयर कर बोले सुनील शेट्टी- 'हैप्पी हैप्पी 30वीं एनिवर्सरी वाइफ'
Share:

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। जी दरअसल आज वह अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ शादी की 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे में सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। इसी के साथ आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी ने भी अपने परैंट्स को एनिवर्सरी पर विश किया है। आप देख सकते हैं अभिनेता ने अपनी सालगिरह के मौके पर इंस्टाग्राम पर माना के साथ एक थ्रोब्रैक फोटो भी शेयर किया है, जिसपर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और इस कपल को बधाई दे रहे हैं।

जी दरअसल सुनील शेट्टी ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अपनी और पत्नी माना शेट्टी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'तब भी सुंदर…सुंदर अब भी …सुंदर हमेशा के लिए…हैप्पी हैप्पी 30वीं एनिवर्सरी वाइफ।' इस फोटो में सुनील ब्लैक कोर्ट पहने नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी माना ने भी सिल्वर कोर्ट सुंदर लग रही हैं। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि ये तस्वीर किसी इवेंट के दौरान की हैं। सुनील के पोस्ट पर उनकी बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इमोशल फेस आइकन और रेड हॉर्ड इमोजी के साथ परैंट्स को एनिवर्सरी विश किया है। वहीं उनके अलावा अर्चना पूरन सिंह, क्रिकेटर विपुल नारीगारा ने भी कॉमेंट कर सुनील शेट्टी और माना को बधाई दी है।

आप सभी को बता दें कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी साल 1991 हुई थी और आज 25 दिसंबर को दोनों की शादी को अब 30 साल बीत गए हैं। जी दरअसल सुनील ने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही माना से शादी कर ली थी। कहा जाता है जब सुनील शेट्टी ने पहली बार माना को देखा तभी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए और उन्होंने सोच लिया कि वह उन्ही से शादी करेंगे।

शादी नहीं करना चाहती ये अदाकारा, एक बच्चे की है माँ

क्रिसमस मना रहीं हैं वाणी कपूर, शेयर की तस्वीरें

मुश्किल में फंसे शत्रुघ्न सिन्हा, लगा जालसाजी का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -