मुंबई की झुग्गी बस्ती में घूमते नजर आए सुनील शेट्टी
मुंबई की झुग्गी बस्ती में घूमते नजर आए सुनील शेट्टी
Share:

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। एक्टर अपने काम के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में घूमते हुए दिखाई दे रहे है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सुनील शेट्टी की फिटनेस देखकर फैंस दंग हो चुके है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो में सुनील ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी लंबे बालों में नजर आ रहे है। चश्मे से अभिनेता ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। इस लुक में सुनील स्टाइलिश दिखाई दे रहे है। 60 के सुनील अपनी जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए  दिखाई दे रहे है। 

 

इतना ही नहीं सुनील शेट्टी मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में घूमते हुए नजर आ रहे है। आस-पास के लोग एक्टर का हाल-चाल पूछ रहे हैं। ख़बरों का कहना है कि सुनील की फिटनेस देखकर फैंस के भी होश उड़ गए है। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे है। वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो सुनील तेलुगू मूवी 'घानी' में  दिखाई देने वाले है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि एक्टर एक नेपाली फिल्म 'एक्स 9' में भी दिखाई देने वाले है। 

Review : शादी से लेकर तलाक तक, जानिए कैसी है जुग- जुग जियो फिल्म

वरुण धवन ने लगाई कियारा-सिद्धार्थ के रिश्ते पर मुहर, शर्म से लाल हुई एक्ट्रेस

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जमानत, दो साल पुराना है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -