एकता कपूर की कंपनी के खिलाफ सुनील शेट्टी ने दर्ज करवाया केस, जानिए पूरा मामला
एकता कपूर की कंपनी के खिलाफ सुनील शेट्टी ने दर्ज करवाया केस, जानिए पूरा मामला
Share:

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने फर्जी फिल्म का पोस्टर शेयर करने पर मुंबई के एक प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। बताया जा रहा है कि इस पोस्टर में दिखाया गया है कि सुनील शेट्टी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, हालाँकि ऐसा कुछ नहीं है। सामने आने वाली खबरों को माना जाए तो एक्टर ने वर्सोवा थाने में बीते बुधवार को शिकायत दायर करवाई है।

एक्टर ने शिकायत में बताया है कि उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल एक शो के लिए बगैर उनकी इजाजत के किया जा रहा है। वैसे इस मामलें को लेकर, पुलिस अधिकारी ने भी बात की है। उनका कहना है कि, 'सुनील शेट्टी ने वर्सोवा थाने में बुधवार को यह शिकायत दर्ज कराई।' इसी के साथ उन्होंने बताया कि सुनील शेट्टी ने एकता कपूर बालाजी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड पर उनकी इजाजत के बिना, उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया है कि वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

इसके अलावा नील शेट्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी लोगों से संपर्क कर रही है और उनके नाम पर लोगों से रुपये मांग रही है। वैसे अब पुलिस ने इस पर एक्शन लेने के बारे में कहा है। पुलिस का कहना है अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि जांच जारी है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और आगे क्या होता है?

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया शहनाज-बादशाह का गाना 'FLY'

अगस्त में यह मशहूर कपल बनने वाला है पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नेपाल पुलिस फायरिंग का शिकार हुआ भारतीय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -