सुनील शेट्टी को मिला 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड', वजह सुनकर करेंगे तारीफ़
सुनील शेट्टी को मिला 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड', वजह सुनकर करेंगे तारीफ़
Share:

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले सुनील शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल हाल ही में उन्हें प्रतिष्ठित 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक सुनील को यह पुरस्कार कोविड 19 में राहत प्रयासों के लिए दिए गए उनके योगदान की वजह से दिया जा रहा है। सुनील को यह पुरस्कार राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिया है।

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि सुनील ने लॉकडाउन के दौरान महिलाओ, पशु कल्याण और मुंबई के डब्बावालों की मदद की। हाल ही में जब भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार मिला तो सुनील ने कहा, 'उन चीजों को मत करो जिन पर ध्यान जाता है। लेकिन याद रखने वाली चीजें करें। दें और भूल जाएं, स्वीकार करें और हमेशा याद रखें।' वैसे आपको याद हो तो बीते दिनों सुनील ने अपने करियर के बारे में बात की थी। उस दौरान दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'अब उनके लिए फिल्मों में किरदार का चयन बेहद मुश्किल हो गया है।'

उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा था, 'मैं अब जवान नहीं रहा और बूढ़ा दिखता नहीं इसलिए मुझे पिता के किरदार नहीं मिलते। मैं अब हीरो बन नहीं सकता। इस उम्र में आकर फिल्मों में सही किरदार का चयन करना वह भी अपनी उम्र के हिसाब से, ये काफी मुश्किल होता है।' वैसे सुनील जल्द ही गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म मुंबई सागा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी दिखाई देंगे।

PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई

पति संग हनीमून पर निकलीं काजल अग्रवाल

MP उपचुनाव के नतीजों से पहले शिवराज ने लगाया कमलनाथ पर बड़ा आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -