सुनील शेट्टी को पसंद है बेटी के लिए केएल राहुल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी रजामंदी!
सुनील शेट्टी को पसंद है बेटी के लिए केएल राहुल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी रजामंदी!
Share:

बॉलीवुड और क्रिकेटर का खास कनेक्शन रहा है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का नाम लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जुड़ता रहा है। भले ही अथिया ऐसी खबरों से इनकार करती रही हैं परन्तु सोशल मीडिया पोस्ट देखें तो कुछ और ही जाहिर होता है। पिछले दिनों केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अथिया के साथ नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hello, devi prasad....?

A post shared by KL Rahul (@rahulkl) on

दोनों एक फोन बूथ पर खड़े हैं। केएल राहुल ने जहां फोन अपने कान पर लगा रखा है तो वहीं अथिया उनके बगल में खडी़ हंस रही हैं। इस तस्वीर के साथ केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा- 'हैलो, देवी प्रसाद...?' जानकारी के लिए बता दें कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'हेरा-फेरी' का ये मशहूर डायलॉग है। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम देवी प्रसाद होता है। केएल राहुल की इस तस्वीर पर सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने कमेंट किया है। अहान शेट्टी ने जहां हंसने का इमोटिकॉन बनाया इसके अलावा सुनील शेट्टी ने हाथ से ग्रेट का इमोटिकॉन पोस्ट किया गया था । केएल राहुल की इस तस्वीर पर कमेंट देख ऐसा लग रहा सुनील शेट्टी ने इस रिश्ते पर अपनी रजामंदी दे दी है।

सुनील शेट्टी के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा- 'दोनों की शादी करवा दो।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा- 'सर जी, दोनों की शादी करवा दो क्यूट कपल लग रहे हैं और राहुल का भी फ्यूचर ब्राइट है तो आपसी सहमति कर लो।' अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं और एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में राहुल और अथिया साथ नजर आए। तस्वीर में जहां राहुल अथिया की तरफ देख रहे हैं तो इसके अलावा अथिया मुस्कुरा रही हैं। केएल राहुल के इस पोस्ट के बाद फिर से दोनों का नाम साथ में जोड़ा गया।

बॉक्स ऑफिस पर 'छपाक' करने के लिए तैयार दीपिका, फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिला U सर्टिफिकेट

बेटी ने की आरती तो शाहिद अफरीदी ने तोड़ा TV , बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट कर लगाईं लताड़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -