रविवार के दिन इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगे सूर्य देव
रविवार के दिन इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगे सूर्य देव
Share:

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। आप सभी जानते ही होंगे इसी लिस्ट में रविवार का दिन भी शामिल है और यह दिन सूर्य देव की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। जी दरअसल ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। कहा जाता है सूर्य देव की कृपा हो तो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। हालाँकि अगर कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो जीवन में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ऐसा कहा जाता है सूर्य कमजोर या पीड़ित अवस्था में हो तो व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है, धन की हानि होती है और बने-बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं। हालाँकि रविवार के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं और इन सभी समस्याओं का समाधान पाया जा सकता है।

स्नान के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें- रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते हुए 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण जरूर करें।

पुलिस को अवैध गांजे की खेप पकड़ने में मिली सफलता, गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख

देसी घी का दीपक जलाएं- रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि इससे घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। जी हाँ और धन प्राप्ति के लिए यह बहुत उत्तम माना जाता है।

चंदन का तिलक लगाएं- रविवार के दिन चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं वो जरूर पूरा होता है।

रविवार के दिन करें इन चीजों का दान- दान करने के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें।

ब्रालेट पहन नायरा ने ढाया कहर, तस्वीरें देख छूटे फैंस के पसीने!

तुषार कालिया का लुक और शर्टलेस फोटो देख पागल हुए फैंस

साइड नहीं देने पर भिड़े दो लोग और चलने लगे थप्पड, रोडरेज की घटना का वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -