MP: आज है लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा दिखा सन्नाटा
MP: आज है लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा दिखा सन्नाटा
Share:

भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना ने भयानक रूप ले लिया है। इस बार मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि कई जिलों में रोजाना आने वाले संक्रमण के मामलों का सिलसिला बरकरार है। ऐसा होने से हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसी के साथ कोरोना संकटकाल के बीच बड़े रोकथाम और प्रयासों के बाद भी संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन सभी के बीच आज प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आज फिर 33 घंटे के लिए लॉक हो गई है। यहाँ बीते शनिवार रात नौ बजे से लॉकडाउन लागू हो गया, जो सोमवार सुबह छह बजे तक रहेगा। यहाँ अब न तो दुकानें खोलने की इजाजत है और न ही बेवजह आने-जाने की। इसके अलावा यहाँ कई स्थानों पर करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी हर वक्त नजर रख रहे हैं। आप जानते ही होंगे कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने हर रविवार को प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।

अब रविवार लॉकडाउन के दौरान केवल जरुरी सेवाएं ही चालू रहेंगी और आज लॉकडाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है'। वहीं खबरें यह भी हैं कि रविवार को लॉकडाउन के दौरान 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए आवागमन में छूट दी गई है, इसमें टीका लगाने वाली टीम को भी आने-जाने की छूट रहेगी। इसी के साथ सुबह आठ बजे तक सांची पार्लर भी खुले रहेंगे। वैसे MP में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है और इसी प्रसार को रोकने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।

देखते ही देखते भड़की आग, कई किलोमीटर तक सब कुछ जलकर हुआ खाक

फिर विकराल रूप ले रहा है कोरोना, 24 घंटों में 93 हजार संक्रमित मामले आए सामने

बिहार में बढ़ते कोरोना पर सीएम नितीश की उच्चस्तरीय बैठक, दिए ये निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -