रविवार: भूल से भी न करें यह काम वरना सूर्य देव होंगे नाराज
रविवार: भूल से भी न करें यह काम वरना सूर्य देव होंगे नाराज
Share:

आप सभी जानते ही होंगे आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। कहा जाता है रविवार के दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिए और उन्हें जल अर्पित करना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे भी काम है जो बिलकुल नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह काम जो रविवार के दिन भूल से भी ना करें।
: कहा जाता है रविवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे जातक की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

: रविवार के दिन भूलकर भी किसी गरीब, माता-पिता आदि का अपमान न करें, क्योंकि इस दिन की गई गलती व्यक्ति के सभी अच्छे कामों पर भारी पड़ सकती है।
: कहा जाता है रविवार को दूध को जलाने का कार्य नहीं करना चाहिए।

: कहते हैं रविवार के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए, क्योंकि इस दिन देरी से उठने के कारण कुंडली में सूर्य में कमजोर होता है।


: रविवार को तांबे से निर्मित चीजों को नहीं बेचना चाहिए। कहा जाता है तांबे के अलावा सूर्य से संबंधित अन्य धातु या वस्तुएं भी इस दिन नहीं बेचना चाहिए।

: इस दिन पश्‍चिम दिशा में यात्रा न करें। अगर यात्रा जरूरी हो तो  दलिया, घी या पान खाकर या इससे पहले पांच कदम पीछे चलकर ही इस दिशा में जाएं।

: इस दिन नीले, काले व ग्रे रंग के वस्त्र न पहनें। इसके अलावा इस रंग के जूते भी न पहनें।

: रविवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें।


: इस दिन तेल मालिश भी नहीं करानी चाहिए।

: रविवार को बाल नहीं कटवाने चाहिए। मान्यता है कि इस दिन बाल कटाने से सूर्य कमजोर होता है।

: इस दिन मीठा भोजन करना चाहिए।

पुलिस से युवक बना सीरियल किलर, कर चुका है 200 से अधिक महिलाओं का कत्ल

गोवा के मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश, पीड़िता बोली- 'कांग्रेस नेता की थी 10 लाख की डील'

इंदौरियों का कमाल, मोबाइल कवर पर प्रिंट करा रहे वैक्सीन सर्टिफिकेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -