गर्मी ने दिखाने शुरू किये अपने तेवर, आगे ऐसा रहेगा हाल
गर्मी ने दिखाने शुरू किये अपने तेवर, आगे ऐसा रहेगा हाल
Share:

नई दिल्ली : एनसीआर में मार्च महीने के अंत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए गए हैं। दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दें पिछले कुछ दिनों से राजधानी में मौसम का हाल कुछ बदला हुआ है. 

मातम में बदली बेटे की शादी, कार्ड बांटने जा रहे पिता को ट्रक ने रौंदा

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन में आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को तापमान 36 डिग्री के पार चला गया। इस कारण से मार्च में इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। 

देश के इन राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक, मार्च में टूटे रिकॉर्ड

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक तेज धूप के बीच धूल भरी हवाएं भी राहत नहीं दे सकी। अधिकतम तापमान 36. 9 व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक तापमान लगातार बढ़ेगा। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट होगी, जिसके बाद एक बार फिर से पारा चढ़ना शुरू होगा। शुक्रवार को तेज झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल रहे। मार्च में इससे भी अधिक पारा 2018 में 29 मार्च को 38.6 और 2017 में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अनंतनाग में जारी है सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चलाया गया सर्चिंग ऑपरेशन

1 अप्रैल से शुरू हो रहा है नया वित्त वर्ष, यह चीजें होंगी महंगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -