देश के इन राज्यों में लगातार हो रही तापमान में वृद्धि, आगे ऐसा रहेगा मौसम
देश के इन राज्यों में लगातार हो रही तापमान में वृद्धि, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : आज देश में अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे पहाड़ से मैदान तक गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि कुमाऊं के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हुई। 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

पुणे में मेट्रो के खुदाई कार्य के दौरान मिली ब्रिटिश काल की सुरंग

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी इजाफा हुआ है। इससे धूप में तपिश अधिक बढ़ गई। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर जा सकता है। 

लूट की नियत से घूम रहे बदमाशों से हुई पुलिस की भिड़ंत, सभी गिरफ्तार

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक इससे दिन में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।12 घंटों के बाद तापमान सामान्य हो सकता है। वहीं, कुमाऊं मंडल के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाये रह सकते हैं। राजधानी में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह से ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। 

नहर में डूबते छोटे भाई को बचाने पहुंचा बड़ा भाई, दोनों डूबे मौत

बरेली हाइवे पर नेपाल से आ रही बस और कार में हुई जोरदार भिड़ंत, कई घायल

आधी कीमत मे मिल रही Mahindra की यह बाइक, कल है अंतिम दिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -