गर्मी में हुई है शादी तो हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगह
गर्मी में हुई है शादी तो हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगह
Share:

शादी हो चुकी है और अब आप हनीमून का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जाकर आप रोमांटिक हनीमून मना सकते हैं। वैसे तो मौसम के हिसाब से हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगह का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अगर आपने गर्मी में शादी की है तो आपके लिए यह जगह बेस्ट रहेंगी जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

उटी, तमिलनाडु- हनीमून की बात करें तो ऊटी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ आप दोनों शांत माहौल में कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। जी हाँ, वैसे तो यह जगह बहुत भीड़भाड़ वाली है, लेकिन आप यहां एक शांत जगह पा सकते हैं। यहाँ की पहाड़ियों की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी और इस दौरान आप एक-दूजे में खो जाएंगे।

ओली, उत्तराखंड- यह आकर्षक हिमालयी स्की रिसॉर्ट सर्दियों के महीनों में स्वर्ग जैसा लगता है। हालाँकि गर्मी के महीनों में भी यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। जी हाँ और इस दौरान आप नेचर वॉक, ट्रेकिंग, कैंपिंग कर सकते हैं। यहाँ आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर- हनीमून के लिए कश्मीर सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। जी दरअसल कश्मीर में मौजूद गुलमर्ग एक बेहतरीन जगह है, जहां की झलक लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां आप थोड़ा और रोमांटिक होने के लिए फ्लोटिंग रिसॉर्ट ले सकते हैं।
 

मनाली, हिमाचल प्रदेश- मनाली हमेशा पर्यटकों के लिए भारत में सबसे अच्छे स्थलों में से एक रहा है। जी हाँ और यहां जोड़े आराम के पल बिता सकते हैं। एडवेंचर के लिए अपने जीवनसाथी के साथ सोलंग वैली जाना न भूलें।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल- इस गर्मी में अपने पार्टनर के साथ दार्जिलिंग का मजा लें। यह हिल स्टेशन आपको ब्रिटिश राज में वापस ले जाता है और यहां आपको कंचनजंगा में कई पुराने स्कूल, ब्रिटिश विरासत की इमारतें और लुप्तप्राय जानवर मिलेंगे जिनसे आपका हनीमून रोमांटिक हो जाएगा।

गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, 8000 रुपए में ले सकते हैं मजा

परिवार संग गर्मी का मजा लेने के लिए ये 5 जगह होंगी सबसे बेस्ट

पाकिस्तान के लिए आतंकवाद, नियंत्रण रेखा संघर्ष के बारे में अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -