गर्मी भरे मई महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं देश की ये 5 जगहें
गर्मी भरे मई महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं देश की ये 5 जगहें
Share:

मई के महीने में गर्मी बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

तवांग- मई की गर्मी से दूर अरुणाचल प्रदेश का ये खूबसूरत शहर 2,669 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ चारों तरफ हिमालय से घिरा हुआ है और ये शहर लगभग पूरे साल बर्फ से ढंका रहता है। यहाँ ऊँची नीची घाटियां, पहाड़ और साफ झील है जो आपको खुश कर देंगे। यहां शहर के सड़कों के किनारे कई बौद्ध मठ बने हैं जो माहौल को आध्यात्मिक भी बनाते हैं।

हर्षिली हिल्स- अगर आप खूबसूरत हिल्स का नजारा देखना चाहते हैं तो एक बार आंध्र प्रदेश में हर्षीली हिल्स देखने जरूर पधारें। यहाँ गर्मी के मौसम में और मई की गर्मी से परेशान होने के बाद आपको आनंद आएगा और आपको सुकून मिलेगा। जी दरअसल इन दिनों में घूमने के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नही है। यहां आपको गुलमोहर नीली गुलमोहर मूंगे और यूकेलिप्टस के पेड़ दिखाई देंगे। वहीं मई के महीने में यहां का वातावरण और भी खुशनुमा एवं रोमांचक लगता है।

मैक्लॉडगंज- प्रकृति को बेहद नजदीक से महसूस करना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश के मैक्लॉडगंज जा सकते हैं। मई के महीने में परिवार संग छुट्टियां बिताने के लिए यह सही जगह है। आप चाहें तो दोस्तों के साथ या फिर अकेले सोलो ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। जी दरअसल हिमालय की पहाड़ियों के बीच में स्थित मैक्लॉडगंज शांति से भरे स्वर्ग और अडवेंचर पैराडाइज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

लैंसडाउन- लैंसडाउन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित एक सुन्दर हिल स्टेशन है। जी हाँ और इस खूबसूरत हिल स्टेशन को अंग्रेजों ने साल 1887 में बसाया था। यहां का मौसम पूरे साल सुहावना बना रहता है। यहाँ  हर तरफ फैली हरियाली आपको एक अलग दुनिया दिखाती है। गर्मी के मौसम में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में लैंसडाउन जाते हैं क्योंकि यह दिल्ली से नजदीक है। गर्मी के मौसम में यहां का औसत तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहता है।

अलमोढ़ा- उत्तराखंड के कुमाऊं पहाड़ी रेंज में स्थित खूबसूरत शहर अल्मोड़ा प्राचीन मंदिरों और सांस्कृतिक विरासत के अलावा घने शंकुधारी जंगलों से घिरा शहर है। अल्मोड़ा से हिमालय का शानदार नज़ारा भी नजर आता है। जी हाँ और अगर आप शांत वातावरण में कुछ पल बिताना चाहते हैं तो अल्मोड़ा जा सकते हैं।

इन जगहों पर लेने जा सकते हैं उगते सूरज का आनंद, आ जाएगा मजा

उत्तर प्रदेश जा रहे हैं घूमने तो इन 5 जगहों का ले आनंद

पत्नी के साथ करना है रोमांस तो इन 5 रोमांटिक जगहों पर जाए जरूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -