घाटी में भी नजर आया गर्मी का प्रचंड रूप, ऐसा है हाल-ए-मौसम
घाटी में भी नजर आया गर्मी का प्रचंड रूप, ऐसा है हाल-ए-मौसम
Share:

श्रीनगर : शहर में गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। भीषण तपिश से सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। लू के थपेड़ों से इंसानों के साथ-साथ जीवजंतु बेहाल हैं। दिन में बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब हो गई है। जम्मू में बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन था। 

तारों से निकली चिंगारियों के बाद हुआ जोरदार धमाका, बस में लगी आग

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात में ठंडक कायम है। इस बीच न्यूनतम 1.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे ठंडा रहा। बुधवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश में भी बढ़ोतरी होती चली गई। दोपहर को आसमान से बरस रही आग के बीच बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शरीर को छू रही चिलचिलाती धूप झुलसा देने का काम कर रही थी। खासतौर पर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की हालत ज्यादा पतली हुई।

पौड़ी में दर्दनाक हादसा, दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी कार 

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। पारे में उछाल से बिजली ढांचे पर लोड बढ़ा है। भीषण गर्मी का लोगों की सेहत पर असर पड़ा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेएशन और बुखार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हैं। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

कार को बचाने के चक्कर में पलटी रोडवेज बस, हादसे में कई घायल

बारातियों के लिए खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, कई मकान खाक

त्रिपुरा पश्चिम के 168 मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा होगा मतदान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -