देश में दिखने लगा गर्मी का असर, लगातार हो रही है तापमान में वृद्धि
देश में दिखने लगा गर्मी का असर, लगातार हो रही है तापमान में वृद्धि
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 38.7 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 20 डिग्री रहा। पालम केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंचा। तो एनसीआर के फरीदाबाद में न्यूनतम पारा सबसे ऊपर 23.9 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दिल्ली के केंद्रों पर 20-23 डिग्री के बीच रहा। फरीदाबाद में अधिकतम पारा 39.4 डिग्री पहुंचा। तेज धूप और हवा में नमी की न्यूनतम मात्रा 27% तक गिरने से अधिकतम पारे के मुकाबले गर्मी ज्यादा महसूस की गई।

समय से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया मताधिकार का प्रयोग

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को पारा 40 डिग्री तक पहुंचेगा। धूलभरी 30-40 किमी की स्पीड वाली आंधी चलेगी। रात के पारे में एक डिग्री की गिरावट आएगी। 11-15 अप्रैल के बीच अधिकतम पारा 38-40 डिग्री के बीच रहेगा। लेकिन 16 अप्रैल को हल्की बारिश भी सकती है। बारिश से पारे में 3 डिग्री की गिरावट आएगी।  

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर शुरू हुआ मतदान

बिमारियों में होगी वृद्धि 

इसी के साथ चिलचिलाती गर्मी से बेहोश होकर या चक्कर आने की शिकायत लेकर अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की तादाद बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शरीर में पानी और नमक की कमी होने से लोग बेहोश हो जाते हैं। चक्कर आने लगता है। लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि शरीर में पानी की कमी न हो। वही इस बार सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान भी लगाया जा रहा है.

सूरत में भीषण सड़क हादसा, 7 महिलाओं की मौत कई घायल

नहर में नहाने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत, तीसरा साथी भागा

अप्रैल के महीने में भी इस पहाड़ी राज्य में दिखाई दे रही है बर्फ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -