आज से शुरू हुआ नौतपा, देश में जमकर पड़ रही है गर्मी
आज से शुरू हुआ नौतपा, देश में जमकर पड़ रही है गर्मी
Share:

भोपाल : आज से शुरू हुए नाैतपा के एक दिन पहले ही रात का तापमान 30.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। हालांक दिन में पारा करीब एक डिग्री लुढ़का।  रात के तापमान में 3.8 डिग्री का इजाफा हुआ। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। यह इस मई में रात के तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भी है। 

सूरत के बाद अब कानपूर के होटल की पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

बिलासपुर में भी भीषण गर्मी 

उधर छत्तीसगढ़ की बात करें तो बिलासपुर भीषण गर्मी की चपेट में आ गया। वहां इस सीजन में पहली बार तापमान 46 डिग्री के पार चला गया। राजनांदगांव में भी पारा 45 डिग्री से अधिक हो गया। इन दोनों शहरों के अलावा कोरबा में भी शुक्रवार को दोपहर में लू चली। राजधानी रायपुर समेत मैदानी इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। दिन ही नहीं, अब रात में भी गर्मी बेहाल करने लगी है। रायपुर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पारा 33 डिग्री के करीब पहुंच गया और पूरी रात गर्म हवा चली।

लोकसभा चुनाव के दौरान हुए इतने मिलियन ट्वीट

थम नहीं रहा लू का प्रकोप  

इसी के साथ आज से नौ तपा आरंभ हो रहा है, जो दो जून तक चलेगा। गर्मी इस दौरान समूचे हरियाणा में चरम पर हो सकती है। दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है। यानी अगले सात दिनों में सात से आठ डिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन रही है। अभी तक प्रदेश में मई के 24 दिन बीत जाने के बाद भी लू का प्रकोप नहीं रहा। 

पीएम मोदी को ऐतिहासिक विजय पर विश्व भर से आई बधाईयां

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिल पर लिए चुनाव परिणाम, हार्ट अटैक के बाद मौत

बलिया में मतगणना सातवें राउंड तक पहुंची, भाजपा से वीरेंद्र सिंह आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -