खाने से पहले 30 मिनट पानी में रखना चाहिए आम, जानिए क्यों?
खाने से पहले 30 मिनट पानी में रखना चाहिए आम, जानिए क्यों?
Share:

गर्मियों का मौसम (Summer season) चल रहा है और इस मौसम में सबसे अधिक अगर कुछ लोगों को पसंद है तो वह है आम। आम खाना सभी को पसंद होता है और जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ती हैं, बाजार में तरह-तरह के आम दिखाई देने लगते हैं। सबसे खास बात है कि फलों का ये राजा गर्मियों में आपके शरीर को कूल रखने में काफी मदद करता है। जी हाँ और इसलिए लोग आम को अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, इसे खाने से पहले लोग आम को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखते हैं।

जी हाँ और ये नानी-दादी के जमाने का तरीका है, हालाँकि कई लोग इस तरीके को नहीं अपनाते और आम बाजार से लाते ही खाने लगते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। जी दरअसल जानकार बताते हैं कि आम को खाने से पहले पानी में भिगोना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इससे आप एक नहीं, बल्कि कई समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं। जी दरअसल अक्सर लोगों को लगता है कि ऐसा करने के पीछे गंदगी या फिर आम पर लगे केमिकल्स भी वजह हो सकते है। जो काफी हद तक सही भी है, हालाँकि इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं, जिनसे आप अनजान हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्किन प्रॉब्लम दूर- आम को खाने से पहले कम से कम 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखना चाहिए और इसके बाद खाना त्वचा के लिए बेहतर होता है। वहीं कई लोगों को आम खाने से पिंपल्स, एक्ने या फिर अन्य स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा कब्ज, सिरदर्द या फिर पेट से जुड़ी दूसरी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। हालाँकि पानी में इसे कुछ देर भिगोकर रखने से आम की गर्म तासीर से छुटकारा मिल सकता है।

केमिकल दूर- आम के पेड़-पौधों में हानिकारक कीटनाशक और इंसेक्टिसाइड का इस्तेमाल किया जाता है। जी हाँ और ये आपके शरीर के लिए जहरीले हो सकते हैं। जी दरअसल अगर ये आपके शरीर में चले जाएं तो एलर्जी, स्किन इरिटेशन या फिर अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कई बार सिर दर्द, मतली जैसी समस्याएं भी बिना भिगोये आम खाने से होती हैं। इस वजह से इसे पानी में डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर खाएं।

फैट बर्न- आम फैट बर्न करने में मददगार होता है। आम में फाइटो केमिकल्स (phytochemicals) स्ट्रॉन्ग होते हैं। वहीं जब हम इसे पानी सोखने के लिए रखते हैं, तो इनका कॉन्सन्ट्रेशन कम हो जाता है, और वे नेचुरल फैट बस्टर के रूप में कार्य करते हैं।

बॉडी टेम्परेचर मेंटेन- आम खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से थर्मोजेनिक का प्रोडक्शन होता है। लेकिन आम को थोड़ी देर पानी में भिगोने से इसे कम करने में मदद मिल सकती है।

गर्मियों में रोज पिये एक गिलास नींबू पानी, दूर होंगी कई बीमारियां

गर्मियों में होती है पेट की समस्या, तो इस तरह करें पुदीने का सेवन

हेयर फॉल से लेकर झुर्रियों तक से बचा सकता है प्याज का शरबत, जानिए पीने के फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -