ऑयली स्किन वालों के लिए सबसे असरदार है कच्चे आम के ये खास फेसपैक
ऑयली स्किन वालों के लिए सबसे असरदार है कच्चे आम के ये खास फेसपैक
Share:

 

गर्मी के दिनों में सेहत के लिए कच्चा आम वरदान होता है। वैसे यह सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। जी दरअसल विटामिन सी से युक्त कच्चा आम आपकी त्वचा के कई तरह के फायदे देता है। स्किन ड्राई होना, मुंहासे, ऑयली स्किन,टैनिंग जैसी समस्याओं के लिए आम आप को चेहरे पर लगा सकते हैं, लेकिन कैसे? यह हम आपको बताते हैं।


कच्चे आम और ओटमील का फेसपैक- 
सामग्री-
कच्चा आम - 2
ओटमील - 2-3 चम्मच
बादाम - 5-6
कच्चा दूध - 3-4 चम्मच

बनाने की विधि- इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्चे आम, ओटमील और बादाम को अच्छे से पीस लें। अब एक बर्तन में 3 चीजों का मिलाकर उसमें दूध मिलाएं। इसके बाद सारी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लें। फिर आप चेहरे पर पैक को लगाएं। अब करीब 15 मिनट के बाद आप चेहरे को सादे पाने से धो लें। ध्यान रहे आप हफ्ते में 2-3 बार इस फेस पैक का चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेसन और कच्चे आम का फेसपैक
सामग्री-
कच्चे आम - 3-4
शहद - 2 चम्मच
दही - 2 चम्मच
हल्दी पाउडर - 2 चम्मच

बनाने की विधि- इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्चे आम को पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद आप उसमें बेसन, दही, शहद और हल्दी मिलाएं। अब सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फिर आप अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। ऐसा आप  हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

गर्मियों में शरीर के लिए जहर हैं ये चीजें!

गर्मियों में जा रहे हैं घूमने तो इन जगहों को करें इग्नोर वरना फंस जाएंगे आप

रात में सोने से पहले भूल से भी ना खाएं ये चीजे वरना होगी गैस की समस्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -