लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लिया 17वीं लोकसभा के गठन पूर्व तैयारियों का जायजा
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लिया 17वीं लोकसभा के गठन पूर्व तैयारियों का जायजा
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा मेरे जीवन का अहम हिस्सा है। मैं इसे जरूर याद करूंगी। वैसे लोकसभा और मीडिया को भी मुझे याद करना चाहिए। यहीं मेरी उपलब्धि होगी। सभी को यह भी महसूस होगा कि इस महिला को लंबे समय तक इस परिसर में देखा। अब नजर क्यों नहीं आ रही?

आज राजधानी में विरोधियों पर हमला बोलेंगे अमित शाह

कुछ ऐसा भी बोली महाजन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित्रा महाजन ने 17वीं लोकसभा के गठन के पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘नए सांसदों का स्वागत इस तरह किया जाना चाहिए कि उन्हें इस जगह की पवित्रता का अहसास हो। यह भारतीय संसद है। वे लोगों के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नए सदस्यों और जो पहले से ही यहां से परिचित हैं, उनसे उम्मीद है कि वे शिष्टाचार बनाए रखेंगे। सदन के दौरान सभ्य भाषा का प्रयोग करेंगे।

हम भी देखें कि हमारी सेनाओं ने पाक की इमारतों और उसके प्रचंड अहंकार को कैसे चूर किया : अमरिंदर सिंह

जानकारी के मुताबिक 76 वर्षीय सुमित्रा महाजन मध्यप्रदेश के इंदौर से आठ बार सांसद रहीं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच सालों के दौरान सभी सदस्यों ने अपने मतभेदों को भुलाकर मेरे लिए प्यार दिखाया। मैं सम्मान के बारे में नहीं जानती, यह एक अलग चीज है। लेकिन उन्होंने मेरे लिए प्यार दिखाया। इसे मैं हमेशा संजोय रखूंगी।

पूनम सिन्हा की जीत को लेकर बोले शत्रु, कहा- केंद्रीय गृहमंत्री पर भारी पड़ेंगी हमारी गृहमंत्री

ट्रम्प के खिलाफ उतरे अमेरिकी सांसद, किया भारत का समर्थन

विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा - बीकानेर तरसता रहा और पाक को पानी देती रही कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -