एकता कौल ने शेयर की बेटे वेद की पहली तस्वीर
एकता कौल ने शेयर की बेटे वेद की पहली तस्वीर
Share:

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस एकता कौल के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे | एकता कौल नई अपने अभिनय से अपने फैंस के दिलो में अहम् जगह बना ली है | इसके अलावा एकता कौल कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। वहीं अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से एकता कौल बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा लॉकडाउन में उनको प्रेग्नेंसी के चलते काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की मां बनने के बाद एकता कौल की खुशी सातवें आसमान पर जा पहुंची हैं। वहीं तभी तो बेटे को जन्म देने के चंद दिनों बाद ही एकता कौल ने वेद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। वहीं सुमित व्यास और एकता कौल ने अपने बेटे का नाम वेद रखा है। शेयर की गई तस्वीर में वेद मजे से सुबह की नींद पूरी करता नजर आ रहा है। वहीं उनके पापा सुमित व्यास भी वेद के इस काम में साथ देते नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही सुमित व्यास को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि जैसे बेटे को संभालने के चक्कर में उनको पूरी रात नींद ही नहीं आई है। वेद के सोने के बाद ही सुमित व्यास को सोने का मौका मिला है। वहीं प्रेग्नेंसी के टाइम पर सुमित व्यास एकता कौल का पूरा ख्याल रखते थे। अब बेटे के आने से उनका ये काम थोड़ा सा बढ़ गया है। तभी तो फैंस सुमित व्यास और उनके बेटे की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।  इसके अलावा दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।वहीं ये बात एकता कौल को अच्छे से पता है तभी तो इस तस्वीर पर वह अपने पति और बेटे दोनों पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।

कुमकुम भाग्य फेम नैना सिंह ने शो को कहा अलविदा

अंकिता लोखंडे ने कर ली है विक्की जैन से सगाई

इंडियन आइडल होस्ट रह चुके है एक्टर करण वाही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -