वेकेशन के बीच हादसे का शिकार हुई ये मशहूर अदाकारा, तस्वीर देख घबराए फैंस
वेकेशन के बीच हादसे का शिकार हुई ये मशहूर अदाकारा, तस्वीर देख घबराए फैंस
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में दिखाई दी अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान ने शो में लंबा सफर तय किया तथा अपनी परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस किया। हाल ही में सुंबुल अपनी दोस्त और अभिनेत्री उल्का गुप्ता संग ऊटी ट्रिप पर गई हुई थीं। इसी के चलते सुंबुल के साथ दुर्घटना हो गई एवं उन्हें बंदर ने काट लिया। सुंबुल ने हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं तथा अपना हेल्थ अपडेट दिया है। सुंबुल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

सुंबुल यूं तो ऊटी वेकेशन पर एंजॉय कर रहीं थीं मगर उन्हें अचानक एक बंदर ने पैर पर काट लिया। सुंबुल को इस के चलते हल्की सी चोट आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की खबर दी है तथा तस्वीर भी साझा की है जिसमें उनके पैर से ब्लड निकलता दिखाई दे रहा है। यहां तक कि सुंबुल ने उस बंदर की तस्वीर भी साझा की है जिसने उन्हें काटा। इसी के साथ उन्होंने पूछा- ‘तुमने ऐसा क्यों किया?’ उन्होंने हॉस्पिटल से ट्रीटमेंट के बाद की भी एक तस्वीर साझा की जिसमें वे उल्का संग दिखाई दे रही हैं।

सुंबल अब पूरी तरह से ठीक हैं तथा उन्होंने अपनी ट्रिप को आगे भी एंजॉय किया। आगे सुंबुल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें वे एंजॉय करते दिखाई दे रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुंबल कई सारे टीवी सीरियल्स में दिखाई दे चुकी हैं। टीवी सीरियल जोधा अकबर से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद वे चंद्रगुप्त मौर्या में भी महत्वपूर्ण  किरदार निभाते दिखाई दी। इसके अतिरिक्त वे आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 में दिखाई दे चुकी हैं।

उर्फी जावेद को मिल गया अपने सपनों का राजकुमार, पोस्ट शेयर कर खुद कही ये बात

एयरपोर्ट पर क्रिकेटर को पहचान नहीं सकीं राखी सावंत, वायरल हुआ VIDEO

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस एक्ट्रेस को हो गई ऐसी परेशानी, खुद बयां किया दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -