अजलान शाह कप : भारत ने दी पोलैंड को 10-0 से करारी शिकस्त
अजलान शाह कप : भारत ने दी पोलैंड को 10-0 से करारी शिकस्त
Share:

इपोह : भारत की हॉकी टीम ने अजलान शाह कप में शुक्रवार को यहां पोलैंड को 10-0 से हरा दिया। इसके साथ ही उसने फाइनल में जगह बनाई। उसके 8 खिलाड़ियों ने गोल किए। वरुण कुमार और मनदीप सिंह ने 2-2 गोल किए, जबकि विवेक प्रसाद, सुमित कुमार, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, सिमरनजीत सिंह और नीलकांत शर्मा ने 1-1 गोल किए। अब 30 मार्च को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से उसकी भिड़ंत होगी।

अपनी टीम के इन दो खिलाड़ियों की तारीफ में रोहित ने कही ऐसी बात

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में जापान को 2-0 से हराया था। इसके बाद दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। भारतीय टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की। चौथे मैच में उसने कनाडा को 7-3 से हराया था।

आईपीएल 2019 के पहले शतकवीर बने संजू सैमसन, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

अन्य मुकाबलों में ऐसा रहा नतीजा 

जानकारी के मुताबिक दक्षिण कोरिया ने 4 मैच में 10 अंक हासिल किए हैं। उसने 12 गोल किए और 7 खाए हैं। उसका 5वां मैच जापान से है। यदि वह जापान से जीत भी जाता है तब भी दूसरे नंबर पर ही रहेगा। यदि वह जापान को 14 या उससे ज्यादा गोल के अंतर से हारने में सफल रहता है, तब पहले नंबर पर पहुंच जाएगा। इस मैच में पहले मिनट में विवेक प्रसाद ने फील्ड गोल किया। छह मिनट बाद सुमित कुमार ने फील्ड गोल कर भारतीय टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

काम ना आया संजू का शतक, पांच विकेट से जीता हैदराबाद

मैक्सवेल के तूफ़ान में उड़ा पाकिस्तान, लगातार चौथे मुकाबले में मिली हार

आपका सर घुमा देगा यह अजीब कारनामा, पति के पासपोर्ट पर पत्नी ने लिखे रिश्तेदारों के फोन नंबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -