हिमाचल के 15वें सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, शपथ ग्रहण से पहले ही विवादों में फंसे
हिमाचल के 15वें सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, शपथ ग्रहण से पहले ही विवादों में फंसे
Share:

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। हिमाचल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के रिज मैदान में सुक्खू को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। सुक्खू के साथ कांग्रेस नेता और प्रतिभा सिंह के खास मुकेश अग्निहोत्री ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। सुक्खू के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को रोककर शपथ ग्रहण में शामिल हुए। बता दें कि, इससे पहले 9 दिसंबर को भी राहुल अपनी यात्रा को छोड़कर माँ सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।  

रिपोर्ट के अनुसार, सुखविंदर सिंह सुक्खू की शपथग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी शिमला के संजोली हेलीपैड पर पहुंची। यहां सुक्खू ने उनका स्वागत किया। उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा एक सेवादार है और वह जनता की सेवा करता रहेगा। 

इससे पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की थी। प्रतिभा सिंह से मिलने के बाद सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह राज्य में पार्टी की अध्यक्ष हैं। सभी उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं। इसलिए वह उन्हें शपथ ग्रहण में आमंत्रण देने के लिए आए थे। 

शपथ ग्रहण से ठीक पहले विवादों में घिरे सुक्खू :-

 

बता दें कि, शपथ ग्रहण से पहले का सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुखविंदर सिंह कह रहे हैं कि, 'जिस राज्य में 97 प्रतिशत हिंदू रहते हैं, वहाँ हमने भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा को हराया है।' दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर सुक्खू का यह वीडियो शेयर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स सुक्खू की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, राज्य की बहुसंख्यक जनता के प्रति एक मुख्यमंत्री की सोच निंदनीय है। कुछ यूज़र्स कांग्रेस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि, आखिर पार्टी को हिन्दू और हिंदुत्व से इतनी नफरत क्यों है ? किसी भी दूसरे धर्म के प्रति तो कांग्रेस कभी ऐसे बयान नहीं देती ? हर बार उसके नेता हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुँचाने वाले बयान ही क्यों देते हैं  ?

गुजरात: 5 ही जीते थे, उसमे से भी एक छोड़ गया.., भाजपा में शामिल होंगे AAP विधायक

PM मोदी ने दी महाराष्ट्र को कई विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- 'डबल इंजन की सरकार...'

MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -