सुक्खू कैबिनेट का विस्तार आज, हिमाचल प्रदेश को मिलेंगे नए मंत्री
सुक्खू कैबिनेट का विस्तार आज, हिमाचल प्रदेश को मिलेंगे नए मंत्री
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज रविवार (8 जनवरी) की सुबह 10 बजे सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 7 विधायक मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नामों की जो सूची हाईकमान को भेजी है, उनमें पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें खेल मंत्रालय दिया जा सकता है।

इसके अलावा कांगड़ा के जवाली से चंदर कुमार, पूर्व मंत्री और पूर्व लोकसभा सांसद और सोलन से सबसे पुराने MLA धनी राम शांडिल, सिरमौर के शिलाई से 6 बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी,  पूर्व मुख्यमंत्री राम लाल ठाकुर के पोते और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के MLA रोहित ठाकुर और कांगड़ा के धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

वैसे हिमाचल कैबिनेट में 10 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि यहां सीएम और डिप्टी सीएम सहित मंत्रियों की कुल तादाद 12 से अधिक नहीं हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उनके साथ मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया था। अब कांग्रेस की सरकार करीब एक महीने बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है।

'भस्मासुर को CM की कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं', PK ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

इस देश के राष्ट्रपति ने राष्ट्रगान के दौरान खड़े-खड़े पैंट में कर दी पेशाब, वायरल हुआ Video

अब अखिलेश यादव हुए PM मोदी के मुरीद, की इस फैसले की तारीफ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -