फिरोजपुर से सुखबीर और बठिंडा से हरसिमरत लड़ेंगी चुनाव, शिअद ने किया ऐलान
फिरोजपुर से सुखबीर और बठिंडा से हरसिमरत लड़ेंगी चुनाव, शिअद ने किया ऐलान
Share:

चंडीगढ़: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को फिरोजपुर लोकसभा सीट और उनकी पत्नी तथा केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को फिर से बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाने का मंगलवार को ऐलान कर दिया है। 

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने जानकारी देते हुए कहा है कि, 'यह फैसला लिया गया है कि शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर लोकसभा सीट और हरसिमरत बठिंडा लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।' शिअद आठ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान पहले ही कर चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हुए गठबंधन के तहत अकाली दल 13 लोकसभा सीटों में से 10 सीट और भाजपा तीन सीटों पर प्रत्याशी खड़े कर रही है।

सुखबीर बादल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया की चुनौती होगी। सुखबीर इस वक़्त जलालाबाद से विधायक है। इससे पहले उन्होंने 1999 में फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। दो दफा सांसद रह चुकीं हरसिमरत कौर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा की चुनौती होगी। पंजाबी एकता पार्टी के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा भी बठिंडा लोकसभा सीट से भाग्य आजमा रहे हैं।

खबरें और भी:-

श्रीलंका बम धमाकों में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 10 हुई

'चौकीदार चोर है' वाले बयान पर बुरे फंसे राहुल गाँधी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया एक और नोटिस

बीजेपी में शामिल हुए अभिनेता सनी देओल, लड़ सकते है चुनाव

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -