घरेलु विवाद के चलते दंपती ने कर ली फांसी लगाकर आत्महत्या तो अब अनाथ हो गया इकलौता बच्चा
घरेलु विवाद के चलते दंपती ने कर ली फांसी लगाकर आत्महत्या तो अब अनाथ हो गया इकलौता बच्चा
Share:

मुजफ्फरनगर : शहर में एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रा- रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली खादर निवासी 27 वर्षीय विवाहित युवक मोहित पुत्र प्रकाश ने रतनपुरी स्थित आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

शादी में अचानक दुल्हन ने दी दूल्हे को ताबड़तोड़ गालियां और जड़ दिया थप्पड़...

घरेलू कलह बनी कारण  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाग के पास ही युवक की बाइक, हेलमेट और बैग रखा मिला है। वहीं युवक की पत्नी ने भी घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के एक बेटा और बेटी हैं, जिनके सिर पर से अब माता-पिता का साया उठ गया। घटना की जानकारी लगने पर महिला के परिजन भी मंडावली खादर पहुंच गए थे। इसके बाद परिजनों ने मोहित को फोन पर घटना की सूचना दी थी। 

12वी का पेपर देखकर उड़े छात्र के होश, आया दिल का दौरा और हो गई मौत

इसलिए कर ली आत्महत्या 

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद मोहित मेरठ से घर के लिए चला था। लेकिन रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा। मोहित के परिजनों की उससे रात पौने नौ बजे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद फिर उसका फोन मिलना बंद हो गया था। रविवार को देर रात मृतक की पत्नी ने घरेलू कलह के चलते दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी सूचना युवक को फोन पर दी गयी थी। इसके बाद से युवक अवसाद में था। इससे आह्त होकर ही युवक ने मेरठ से वापस अपने घर लौटते समय रास्ते में रतनपुरी स्थित बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

PUBG खेलते-खेलते पानी की जगह एसिड पी गया व्यक्ति और फिर..

17 साल की लड़की ने किया बच्चे का अपहरण और फिर...

ओवरटेक की बात से नाराज कार चालक ने बाइकर को उतारा मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -