11 माह पहले उठी थी डोली, अर्थी निकलते ही रो पड़े परिजन
11 माह पहले उठी थी डोली, अर्थी निकलते ही रो पड़े परिजन
Share:

सीकर/ राजस्थान: क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से उसके परिजन दुख के साथ आश्चर्य में पड़ गए हैं। इस दौरान उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। लड़की के पिता और घर के लोगों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आक्रोशित परिजन ने युवती की मौत पर विवाहिता के जेठ की धुनाई कर दी। पुलिस द्वारा मामले में बीच - बचाव कर दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

हालांकि विवाहिता का पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजन ने उसका अंतिम संस्कार किया। मृतका के पास से सोसाईड नोट नहीं मिला है। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि इस महिला ज्योत्सना पति राजेश कुमावत का विवाह 11 माह पूर्व ही हुआ था।

ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। जिसके बाद उसने साड़ी का ही फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने परिजन की रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज करवा दिया। परिजन को पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया गया। दोनों ही परिवार के सदस्यों में झूमाझटकी की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने मामला शांत करवाया। यह घटना भाईदूज के आसपास हुई जिसके कारण माहौल अधिक गमगीन हो गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -