सुहाना ने वीडियो शेयर कर छोटे भाई अबराम को किया जन्मदिन विश
सुहाना ने वीडियो शेयर कर छोटे भाई अबराम को किया जन्मदिन विश
Share:

शाहरुख खान की बेटी ने बीते दिनों ही अपना जन्मदिन मनाया है। वही अब उनके बेटे का आज जन्मदिन है। जी दरअसल शाहरुख़ के छोटे बेटे अबराम आज अपना आठवां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको पता ही होगा कि अबराम का जन्म सेरोगेसी के जरिए 27 मई 2003 को हुआ था। ऐसे में अबराम की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है और उनकी तस्वीर से लेकर उनके वीडियो तक को फैंस प्यार देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suhana khan (@suhanakha2)

ऐसे में आज अबराम के बर्थडे पर सुहाना ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आप देख सकते हैं सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अबराम के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सुहाना ने बनाया है और इसी बीच अबराम आकर उनके गाल पर किस करते हैं। इस वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- ''बर्थडे बॉय।'' आप सभी को पता ही होगा कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना 22 मई को 21 साल की हो चुकीं हैं और सुहाना के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

अपने जन्मदिन के अगले ही दिन सुहाना ने अपनी खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उसमे उन्होंने पेस्टल ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- ''21।'' वैसे सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। अब आज उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। आप देख सकते हैं सुहाना को लाखों लोग फॉलो करते हैं। इसी के साथ सुहाना अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

यहाँ जानिए क्या है आज का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

ब्राजील में कोरोना ने लिया भयवाह रूप, 4,50,000 के पार हुआ मौत का आंकड़ा

हमारे ग्रह को भविष्य की घटनाओं के साथ बदल देगी कोरोना महामारी: पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -