न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ सुहाना खान ने की हैलोवीन पार्टी
न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ सुहाना खान ने की हैलोवीन पार्टी
Share:

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। बीते दिन उन्होंने अपने दोस्तों के साथ हैलोवीन का जश्न मनाया और अब उस दौरान के फोटोज सामने आये हैं। जी दरअसल बीते कल की रात पूरी दुनिया में हैलोवीन का जश्न मनाया गया और पार्टी की गई। अब सुहाना की उसी पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं। वैसे इस पार्टी में हर कोई हैलोवीन के डरावने कपड़ों की बजाय, नॉर्मल अवतार में नज़र आया। आप देख सकते हैं सुहाना का लुक भी सिम्पल रहा। ऐसा माना जा रहा है कि सुहाना खान, आर्यन खान की घरवापसी के बाद शाहरूख खान के जन्मदिन के लिए भारत लौट सकती हैं, हालाँकि अभी कुछ तय नहीं है।

आप जानते ही होंगे सुहाना अपने भाई आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान, अपने परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी रही और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी उतनी ही मज़बूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने भाई का पूरा सपोर्ट किया। इसी के साथ अपनी मां के जन्मदिन पर भी सुहाना ने उन्हें हौसला दिया और उनकी फोटो शेयर की। सामने आने वाली खबरों की मानें तो सुहाना पहले ही घर लौटना चाहती थीं लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थीं और शाहरूख - गौरी ने उन्हें लौटने से मना कर दिया।

हालाँकि अब दिवाली पर सुहाना घर आ सकती हैं, इस समय ऐसी खबरें तेज हैं। हालाँकि अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है। वैसे सुहाना खान के बारे में बात करें तो वह जबसे लाईलमाईट में आई हैं तब से उन्हें शाहरूख खान की बेटी होने की कीमत चुकानी पड़ी है। कभी वो बिकीनी पहनने के लिए ट्रोल होती हैं तो कभी छोटे कपड़े पहनने के लिए। हालाँकि सुहाना को कभी इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है।

Halloween 2021: आधी रात सड़क पर चुड़ैल बनकर निकली ये मशहूर अभिनेत्री

धनंजय मुंडे ने समीर वानखेड़े को लेकर कहा- ''फर्जी जाति प्रमाणपत्र केस में वानखेडे़ के खिलाफ...."

क्यों हुई थी आर्यन खान की जमानत के बाद रिहाई में देरी, सामने आई चौकाने वाली वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -