हानिकारक ही नहीं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी है चीनी, जानिए कैसे?
हानिकारक ही नहीं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी है चीनी, जानिए कैसे?
Share:

कुछ लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है, और वह हर दूसरे दिन मिठाई या कुछ ना कुछ मीठा खाते ही रहते हैं। हालाँकि दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी डाइट में चीनी बेहद कम शामिल करते हैं। जी दरअसल कई लोगों को लगता है कि चीनी अनहेल्दी होती है और इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ता है। केवल यही नहीं बल्कि दांत खराब होते हैं। डायबिटीज में शुगर लेवल हाई हो सकता है। यह सत्य कथन है कि डायबिटीज के मरीजों को चीनी या मीठी चीजों का सेवन बेहद कम करना चाहिए। हालाँकि चीनी पूरी तरह से हानिकारक नहीं है। चीनी के अधिक सेवन के नुकसान हैं, तो इसके कुछ सेहत और त्वचा संबंधित फायदे भी होते हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

चीनी के सेहत लाभ-

ऊर्जा स्टोर करने में मदद- एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। जी हाँ, जैसे ही ग्लूकोज तुरंत इस्तेमाल के लिए ऊर्जा में परिवर्तित होता है, शरीर कुछ ग्लूकोज को बतौर ऊर्जा के रूप में संग्रहित कर लेती है, ताकि जब हम व्रत करते हैं या सो रहे होते हैं, तो उस दौरान इसे वह रिलीज करती है। जी हाँ और यह प्रक्रिया ग्लाइकोजेनेसिस कहलाती है।

खुशी महसूस करवाए- जब आप चीनी या किसी मीठी चीज का सेवन करते हैं, तो दिमाग में डोपामाइन हार्मोन को ट्रिगर करती है। इससे हमें खुशी महसूस होती है। जी दरअसल डोपामाइन एक तरह का फील गुड हार्मोन होता है। ऐसे में इसके बढ़ने से मूड अच्छा होता है। वहीं जब आप उदास हों, तो ब्राउनी खाएं या फिर हर्बल चाय में थोड़ी अधिक चीनी मिलाकर पिएं। हमे यकीन है यह निश्चित रूप से आपके मूड में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

सोचने की शक्ति बढ़ाए- चॉकलेट में प्राकृतिक चीनी होती है, इसी के साथ ही इसमें कई दूसरे तत्व भी मौजूद होते हैं। जी दरअसल यह कोको फ्लेवनॉल्स और एंटीऑक्सिडेंट का भी मुख्य स्रोत होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, कोको फ्लेवनॉल्स संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदे- चीनी में मुख्य तत्व ग्लूकोज होता है। ग्लूकोज कई फलों में भी पाया जाता है। ऐसे में शुगर या चीनी सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। चीनी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल चेहरे पर स्क्रब के तौर पर किया जाता है। चीनी में अल्फा हाईड्रॉक्सी एसिड होता है, जो एक एक्सफोलिएटर की तरह त्वचा पर असर दिखाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की मृत कोशिकाएं हटती हैं और स्किन ग्लो करने लगती है।

टोन्ड स्किन समस्या को दूर- यदि अंडरआर्म्स, कोहनी, घुटने काले पड़ गए हैं तो चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टोन्ड स्किन की समस्या भी दूर करती है। आप स्क्रब के रूप में इन जगहों पर चीनी का यूज करें और लाभ देखे।

गर्मियों में शरीर के लिए जहर हैं ये चीजें!

प्राकृतिक तरीके से करें बॉडी को डिटॉक्‍स, ये हैं इसके फायदे

जर्मनी ने "मेड इन इंडिया" का समर्थन किया,भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को दी मंज़ूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -