शादी के घर में पसरा मातम, तिलक के पंडाल में घुसा ट्रक और फिर...
शादी के घर में पसरा मातम, तिलक के पंडाल में घुसा ट्रक और फिर...
Share:

मुंगेर: बिहार से एक और बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। ताजा घटना मुंगेर जिले के बरियापुर से आई है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर तिलक के पंडाल में घुस गया। पंडाल में सो रहे एक वृद्ध की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा और दो पोते चोटिल हुए हैं। तीनों को बेहतर उपचार के लिए मुंगेर रेफर किया गया है। इस दुर्घटना से शादी वाले घर में अचानक मातम छा गया।

वही यह दुर्घटना सोमवार अलसुबह लगभग पौने पांच बजे हुआ। खबर के अनुसार, बरियारपुर थाना इलाके के सीतारामपुर नजीरा कालीस्थान के समीप सुल्तानगंज की ओर जा रहा धान से लदा ट्रक सड़क किनारे बने पंडाल में घुस गया। इसमें पंडाल में सोए तकरीबन 65 वर्षीय सिकंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके 45 वर्षीय पुत्र होरिल सिंह सहित दो पोते भोला कुमार (20) तथा रवि कुमार (18) घायल हो गए। दुर्घटना के पश्चात् मौके पर चीख पुकार मच गई। गांव के लोगों ने मृतक के परिजन के साथ एनएच 80 पर शव रखकर जाम लगा दिया।

वही खबर प्राप्त होने पर बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा जाम हटवाने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि रविवार रात को सिकंदर सिंह के पोते मोहन कुमार का तिलक का समारोह हुआ था। घर में जश्न का माहौल था। तिलक के लिए लखीसराय से मेहमान आए थे। रस्म पूरी होने के पश्चात् सभी लोग देर रात लगभग 3 बजे मेहमान को रवाना किया गया। तत्पश्चात, सभी लोग सोने चले गए। सिकंदर सिंह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ तिलक के लिए लगाए गए पंडाल में ही सो गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद एक अनियंत्रित ट्रक उनके पंडाल में घुस गया तथा कोहराम मचा दिया। ट्रक पंडाल में घुस गया। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जाम की खबर प्राप्त होने पर बीडीओ शशि भूषण कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी रवीना गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

एक साथ ख़त्म हुआ पूरा परिवार, कमरे में देखते ही पुलिस भी रह गई दंग

तेलंगाना: 10वीं की पांच छात्राओं ने एक साथ पी लिया फिनाइल, सामने आई चौंकाने वाली वजह

ओडिशा में पटरी से उतरी मालगाड़ी और प्लेटफार्म में जा घुसी, 2 की मौत, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -