अचानक होने लगी पैसों की बारिश, देखते ही लूटने को उमड़ी लोगों की भीड़
अचानक होने लगी पैसों की बारिश, देखते ही लूटने को उमड़ी लोगों की भीड़
Share:

चीन से एक हैरतंअगेज घटना सामने आई है यहाँ एक परिवार ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर खूब नोट उड़ाए। उन्होंने घर की बालकनी पर खड़े होकर लाखों रुपये के नोट फेंके। नोटों की वर्षा होते देख नीचे खड़े व्यक्तियों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर कई प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

प्राप्त खबर के अनुसार, हाल ही में पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में एक परिवार ने अपने 16 वर्षीय बच्चे के जन्मदिन पर पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में उन्होंने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ आस-पास के व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया था। जब सारे लोग घर के लॉन में जमा हुए तभी परिवार के सदस्यों ने बालकनी से नोट उड़ाना आरम्भ कर दिया। कहा जा रहा है कि परिवार ने 20,000 युआन (2 लाख 40 हजार रुपये से ज्यादा) उड़ाए थे। बालकनी में परिवार के सदस्यों को नोटों की गड्डियों के साथ दिखाया गया। कुछ लोग प्लास्टिक के टब को हाथ में पकड़े हुए खड़े थे। इन टब में नोट भरे हुए थे। नीचे लोगों की भीड़ जमा थी। वे ऊपर से गिर रहे नोटों को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। 

वही जिसने भी नोटों की वर्षा देखी हैरान रह गया। यांग नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि मेरी सर्जरी हुई थी इसलिए मैं पैसे उठाने नहीं गया, क्योंकि भीड़ में मुझे चोट लग सकती थी। वीडियो में दिखाया गया कि परिवार के सदस्य पहली मंजिल की छत की रेलिंग के समीप खड़े हैं। फिर वे 100 युआन के नोटों से भरे प्लास्टिक बैग खोलते हैं तथा उन्हें नीचे जमीन पर जमा मेहमानों के ऊपर फेंक देते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस आरम्भ हो गई। कई चीनी उपयोगकर्ताओं ने कहा कि ये हमारी संस्कृति नहीं है। एक शख्स ने लिखा- अगर पैसे देना ही था तो सम्मानजनक तरीके से देते। इसी तरह लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

'नेहरू-नासेर से आगे निकलेगी मोदी-सीसी की जोड़ी..', नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे भारत-मिस्र संबंध

रिपोर्टर भी निकला 'आतंकी', बना रहा था गैर-मुस्लिम नेताओं की हिट लिस्ट.., मोहम्मद सादिक गिरफ्तार

'तू बच्चा पैदा नहीं करेगी, जब तक कि...', इस महिला की कहानी सुन काँप जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -