सूडान राष्ट्रपति बशीर दक्षिण अफ्रीका से बाहर, अदालती आदेश की  हुई अनदेखी
सूडान राष्ट्रपति बशीर दक्षिण अफ्रीका से बाहर, अदालती आदेश की हुई अनदेखी
Share:

जोहान्सबर्ग : सूडान के राष्ट्रपति उमर अल-बशीर अदालती आदेश को नजरअंदाज करते हुए दक्षिण अफ्रीका से बाहर चले गए। वहीं अदालत को यह गौर करना था कि कथित युद्ध अपराधों या नरसंहार के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए या नहीं। दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर के देश से जाने पर रविवार को अस्थायी रोक लगा दी। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने कहा है कि दारफूर संघर्ष पर लंबे वक्त से जारी गिरफ्तारी वारंट पर दक्षिण अफ्रीका में बशीर को हिरासत में लेने के उसके आह्वान पर ध्यान नहीं दिया जाना ‘निराशाजनक’ है। जोहान्सबर्ग में अफ्रीकी संघ के नेताओं के सम्मेलन के अंतिम दिन उनके विमान के उड़ान भरने के समय स्थानीय हाई कोर्ट में अधिकारियों को हिरासत में लेने को मजबूर करने के लिए दायर तत्काल आवेदनों पर सुनवाई चल रही थी।

दारफूर क्षेत्र में कथित युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार को लेकर वांछित बशीर उन देशों की यात्रा करते हैं जो आईसीसी से नही जुड़े हैं. लेकिन दक्षिण अफ्रीका इस अदालत की संविधियों का हस्ताक्षरकर्ता है. प्रीटोरिया हाईकोर्ट ने अपने एक बयान में कहा कि जबतक इस अदालत से आदेश पारित नहीं किया जाए तब तक के लिए वह प्रतिवादियों को राष्ट्रपति उमर अल बशीर को देश से जाने से रोकने के लिए बाध्य कर रहा है.

ICC के मुख्य उप अभियोजक जेम्स स्टेवार्ट ने बताया कि, ‘ हमेशा से हमारी यही स्थिति रही है कि दक्षिण अफ्रीका का दायित्व स्पष्ट है। उसका दायित्व उनको गिरफ्तार करना था।’ बशीर के जाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी न्यायाधीश डनस्टन मलम्बो ने कल रात के अदालती आदेश को नजरअंदाज करने पर सरकार को कड़ी फटकार लगाई, जिसमें उन्हें रोक कर रखना था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -