केन्या में आखिरी बचे सफ़ेद गैंडे की हालत चिंताजनक
केन्या में आखिरी बचे सफ़ेद गैंडे की हालत चिंताजनक
Share:

लेकीपिया। केन्या के पशु अभयारण्य में वहां के सुरक्षाकर्मियों ने कहा है की इकलौते बचे सफ़ेद नर गैंडे सूडान की तकलीफ और बढ़ रही है वह लगातार कमजोर होता जा रहा है. खबर के अनुसार केन्या के ओल पेजेटा वन्य पशु अभयारण्य में रह रहे सफेद गैंडे की प्रजाति को आगे बढ़ाने की आखिरी उम्मीद को करारा झटका लगा है। हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहने वाले सफेद गैंडे सूडान की मदद से इस नस्ल को आगे बढ़ाने की योजना थी लेकिन यह फ्लॉप होती दिख रही है। सूडान के बढ़ते उम्र के साथ ही इसके दोनों पिछले पैर कमजोर होते जा रहे हैं और इसका स्पर्म काउंट भी बहुत तेजी से घट रहा है।

यही वजह है कि ब्रीडिंग प्रोग्राम का सफल होना अब संभव नहीं दिख रहा है। आपको बता दें कि सूडान धरती पर अपनी प्रजाति का आखिरी नर गैंडा है। ओल पेजेटा के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड विग्ने ने बताया, 'सूडान बहुत बूढ़ा हो गया है और ऐसा लग रहा है मानो उसकी मौत बहुत करीब है। मेरे ख्याल है कि यही सच्चाई है।' सूत्रों के अनुसार सूडान की सुरक्षा के लिए हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। ये सुरक्षाकर्मी सूडान को 24 घंटे शिकारियों से उसकी हिफाजत करने के लिए इसके आस-पास ही रहते हैं। आपको बता दें कि दुनियाभर में इस प्रजाति के अब सिर्फ चार ही सफेद गैंडे बचे हैं।

इनमें से एक नर (सूडान) और दो मादा गैंडे केन्या में ही हैं जबकि एक अन्य मादा गैंडा अमेरिका के सैन डिएगा सफारी में है। सुरक्षा के लिहाज से सूडान का सींग निकाल दिया गया है। सींग हटाने को लेकर अभयारण्य के कर्मचारी ने कहा, 'बिना सींग वाले गैंडों में शिकारियों को कोई रूचि नहीं होती है, इसलिए शिकारियों से बचाने के लिए ही उसकी सींग हटाई गई है।' केन्या में बड़े पैमाने पर गैंडो का शिकार किया जाता है. इसलिए गैंडो की संख्या वहां दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है. जो केन्या के प्रशासन के लिए एक चिंता का विषय है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -