ऐसे लड़के-लड़कियों को कभी नहीं मिल पाता सच्चा प्यार, इनमें कही आप भी शामिल तो नहीं
ऐसे लड़के-लड़कियों को कभी नहीं मिल पाता सच्चा प्यार, इनमें कही आप भी शामिल तो नहीं
Share:

लड़का हो या फिर लड़की अपने जीवन में हर कोई सच्चे प्रेम की तलाश में भटकता रहता है हर कोई चाहता है की उसका जीवन साथी उसके लिए वफादार रहे उसे कभी भी धोखा न दे। लेंकिन बहुत कम ही ऐसे लोग होते है जिन्हे अपने जीवन में एक सच्चा प्यार हासिल हो पाता हैं आज की दुनिया में यह संभव हो पाना बहुत ही मुश्किल है। आज ज्यादातर लोग प्रेम सम्बन्ध केवल अपने मतलब को पूरा करने के लिए रखते हैं। अगर आप भी सच्चे प्यार की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके सामने एक ऐसे ही विषय पर चर्चा करने वाले हैं जिससे आपको पता चल जाएगा की आपकी यह सच्चे प्यार वाली तलाश कब खत्म होगी। 

आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि हर व्यक्ति की आत्मा को विभिन्न.विभिन्न श्रेणियों में बाँटा गया है। आत्मा शिशु से लेकर बुजुर्ग तक होती हैं। अगर आपकी आत्मा बुजुर्ग है तो आपको जीवन में सच्चा प्रेम बहुत ही मुश्किल से मिलता है। जिन लोगों के भीतर बुजुर्ग आत्मा होती है उन्हें हालातों को पहचानने की समझ होती है। उन्हें अपने पार्टनर से एक ख़ास तरह की अपेक्षा होती है। वह लोगों की मंशाओं को अच्छी तरह से भांप लेते हैं इसलिए जल्दी किसी के करीब नहीं जाते हैं।

इन लोगों के अन्दर विचार करने की क्षमता होती है। ऐसे लोग भीतर से काफी सवेदनशील भी होते हैं। इसी वजह से वह हर चीज के बारे में बहुत गहराई से सोचते हैं। कभी.कभी ज्यादा सोचने की वजह से संबंधों पर नकारात्मक असर भी पड़ता है। उनके विचार उनके संबंधों को तोड़ने का काम करते हैं। ये जिनके साथ भी जुड़ते हैं इन्हें ऐसा लगता है कि वह हमेशा उनके साथ नहीं रहेगा। उनकी इसी भावना के चलते वह दूर.दूर रहते हैं जो संबंधों को तोड़ने का काम करता है।

जिनकी आत्माएं बुजुर्ग होती हैं उन्हें अपने जीवन से काफी अपेक्षाएं होती हैं वह जीवन में बहुत कुछ करना चाहते हैं। वह जीवन में अपने दम पर बहुत कुछ पाना चाहते हैं इसके बाद ही वे प्रेम की तरफ ध्यान दे पाते हैं। ये लोग सोलमेट की अवधारणा को फॉलो करते हैं। ऐसे लोग टाइमपास के लिए प्रेम नहीं करते हैं। वो सच्चे प्रेमी के लिए पुरे जीवन इंतज़ार कर सकते हैं तब तक वह अकेले ही रहना पसंद करते हैं। इनके अन्दर गंभीरता लोगों का ध्यान रखने की प्रवृत्ति और समर्पण ही इन्हें ख़ास बनाती है।

इसी वजह से कई लोग इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। इनके कई दोस्त बनते हैं और कई इनको चाहते भी हैं। लेकिन इन लोगों को अपना प्रेम बड़ी मुश्किल से मिलता है। ये लोग आधुनिक प्रेम की परिभाषा से बिलकुल अलग सोचते हैं। ये डेटिंग पर नहीं जाते हैं और बाहर मिलना-जुलना इन्हें ज्यादा पसंद नहीं होता है। यही वजह है कि इन्हें इनका प्रेमी मिलने की संभवना बहुत कम हो जाती है। इन लोगों को दुसरे के दुःख-दर्दों का आभास होता है ये उन्हें अपना समझकर उसका हल निकालते हैं। ऐसे लोग उनके प्रति आकर्षित हो जाते हैं जिन्हें इनकी मदद की जरुरत होती है।

 

घर के बाथरूम में ही छुपा होता है आपके धनवान बनने का राज़

क्या आपकी भी हथेली पर "M" ऐसा निशान बनता है

अंजाने में आप रोज कर रहे ये गलतियां, जिससे हो रहा जीवन में बड़ा नुकसान

होने वाले जीवन साथी का स्वाभाव ऐसे करें पता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -