एक प्रेम ऐसा भी! कड़ाके की ठंड में प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी प्रेमिका, हैरान कर देगी वजह
एक प्रेम ऐसा भी! कड़ाके की ठंड में प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी प्रेमिका, हैरान कर देगी वजह
Share:

धनबाद: झारखंड के धनबाद से एक चौंका देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहां एक बस्ती में एक लड़की (20 साल) बीते 50 से ज्यादा घंटो से अपने प्रेमी के दरवाजे पर धरने पर बैठी है। लड़की अपनी दादी एवं कुछ जानने वालों के साथ यहां आई है। उसके इस कदम के पश्चात् प्रेमी घर से फरार है।

घटना राजगंज थाना इलाके स्थित महेशपुर की है। यहां एक लड़की अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ हुई है। उसका कहना है कि उत्तम उसका प्रेमी है। उधर, लड़की को धरने पर बैठा देखकर उत्तम घर से फरार हो गया है। वहीं, उत्तम के परिवारवालों ने अब तक एक बार भी घर का दरवाजा नहीं खोला है। इतना ही नहीं उन्होंने धरने पर बैठी लड़की से बात करने की भी जहमत नहीं उठाई है। दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे अपने प्रेमी को पाने के लिए लड़की धरने पर बैठी है। ठंड को देखते हुए आसपास के व्यक्तियों ने ठंड से बचने के लिए कंबल एवं अलाव की व्यवस्था की है। इसके साथ ही मामले की खबर राजगंज थाना पुलिस को भी दी है।

लड़की ने बताया कि महेशपुर निवासी उत्तम पटेल से उसकी पहली मुलाकात 4 वर्ष पूर्व एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के पास हुई थी। तत्पश्चात, उन दोनों में प्रेम परवान चढ़ा एवं दोनों ने साथ जीने-मारने की कसमें भी खाईं। आगे लड़की ने बताया कि जब उसने युवक से शादी की इच्छा जताई तो वो बहाने बनाने लगा। इतना ही नहीं उसने फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इससे दुखी होकर वो प्रेमी के घर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई है।

बारिश के बीच राहुल गांधी ने कठुआ से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, बदले अवतार में आए नजर

'भाजपा में आ जाओ कांग्रेसियो, मामा का बुलडोज़र तैयार है..', पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह ने दिया ऑफर

'RSS की विचारधारा के आलोचक थे नेताजी,' सुभाष चंद्र बोस की बेटी का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -