अगस्ता वेस्टलेंड हेलिकाॅप्टर मामले में सोनिया को मिली घूस

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद सुब्रह्मण्य स्वामी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को निशाने पर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी के विदेशी बैंकों में खाते हैं। यही नहीं उन्होंने अगस्ता डील में सोनिया गांधी के लिप्त होने का आरोप सीधे तौर पर लगाया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को  इस मामले में घूस दी गई है।

उल्लेखनीय है कि अगस्ता वेस्टलैंड एक ऐसी कंपनी है जो कि फिनमेक्कैनिका की सब्सिडायरी है। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकाॅप्टर्स का निर्माण करने के लिए विश्वभर में लोकप्रिय है। वर्ष 2000 में पहली बार भारत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि अतिविष्टि लोगों के लिए आगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाॅप्टर बनाने के आदेश दिए गए। कंपनी ने वर्ष 2000 में कंपनी ने 12 हेलिकाॅप्टर्स सप्लाय भी कर दिए।

12 हेलिकाॅप्टर्स के बदले में 3600 करोड़ रूपए देने का अनुबंध कर दिया गया। भारत की ओर से कुछ रूपए भी कंपनी को दिए गए। मगर बाद में वर्ष 2013 में फिनमेक्केनिका के सीईओ ओर्सी को पकड़ लिया गया उन पर इस डील में भारतीयों के साथ घूस से सौदा तय करने और बिचैलियों की संदिग्ध भूमिका को लेकर आरोप लगाए गए। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने कंपनी को बैन कर दिया। इस मामले में रक्षामंत्री एके एंटोनी ने जांच के आदेश दिए थे।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -