उप लोक सेवा केंद्र का शुभारंभ
उप लोक सेवा केंद्र का शुभारंभ
Share:

पानसेमल से रविन्द्र सोनिस की रिपोर्ट   

पानसेमल। तहसील मुख्यालयों पर ही लोक सेवा केंद्रों का संचालन होता था। जिससे दूरदराज के लोगों को कठिनाई  होती है जिसके चलते जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में आज जिले में प्रारंभ हुए नवीन उप लोक सेवा केंद्रों के तहत कृषि उपज मंडी समिति खेतिया में उप लोक सेवा केंद्र का शुभारंभ अतिरिक्त तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप निकुंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश राजपूत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल एवं नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश नाहर की उपस्थिति में किया

जनप्रतिनिधियों ने खेतिया में लोक सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है कृषि उपज मंडी समिति खेतिया के में खोले गए लोक सेवा केंद्र पर विभिन्न विभागों की 271 सेवाओं का लाभ क्षेत्र के नागरिक ले सकेंगे लोक सेवा केंद्रों में स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी की प्रति, वृद्धावस्था पेंशन, जाति प्रमाण पत्र ,आधार समग्र आईडी विवाह पंजीयन सहित अनेक सेवाएं यहां प्राप्त हो सकेगी केंद्र के शुभारंभ के साथ साथ ही वृक्षारोपण भी माननीय अतिथियों द्वारा किया गया। 

अतिरिक्त तहसीलदार  निंगवाल का कहना है कि यहां प्रारंभ हुए केंद्र से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा अब उन्हें पानसेमल तहसील जाने की आवश्यकता नहीं होगी वह 271 सेवाओं का लाभ खेतिया मंडी के ही केंद्र पर मिल सकेगा लोक सेवा केंद्र के संचालक भूपेंद्र निकम ने बताया कि खेतिया शहर को इससे जुड़े ग्रामों को इस लोक सेवा केंद्र का लाभ मिले यह प्रयास रहेगा, हम हमारी सेवाएं देने में तत्पर रहेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी का समन, कांग्रेस ने बताया 'घोर अपमान'

जितनी कम है अनुष्का की उम्र...उतनी अधिक है एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग

हर घर तिरंगा: उत्‍तराखंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -