8 राज्यों की 12 सीटों पर उपचुनाव आज
8 राज्यों की 12 सीटों पर उपचुनाव आज
Share:

नई दिल्ली : देश में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज गया है। इस बार ये चुनाव 8 राज्यों में हो रहे हैं। घबराईये नहीं अबकी बार पूरी सरकार का चयन नहीं होगा। बल्कि उत्तरप्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, बिहार और त्रिपुरा जैसे राज्यों में शनिवार को वोटिंग होगी। दरअसल इन राज्यों में 12 अलग - अलग सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। चुनाव को लेकर यह कहा जा रहा है कि सबसे अधिक सीटें उत्तरप्रदेश और कर्नाटक में हैं।

उत्तरप्रदेश के मुज़फ्फरनगर, देवबंद और बीकापुर विधानसभा क्षेत्र और कर्नाटक के देवादुर्गा, बीदर और हेबल में प्रतिनिधियों के लिए मतदान आयोजित किया जाएगा। विधानसभा की जिन सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से कुछ समाजवादी पार्टी के पास थीं इन सीटों में पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, त्रिपुरा, तेलंगाना व मध्यप्रदेश में करीब 1 - 1 सीट पर विधानसभा चुनाव आयोजित कियाा जा रहा है।

चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान दलों को भी चुनाव हेतु तैयार कर लिया गया है। मतदान दल अपनी सामग्री लेकर पहले ही रवाना हो चुके थे। आज सुबह करीब 7 बजे इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन से माॅक पोल हुआ। ईवीएम के परीक्षण के बाद इन्हें रेंडमाईज़ किया गया और फिर चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -