DU, JNU में छात्र संघ चुनाव आज
DU, JNU में छात्र संघ चुनाव आज
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की हलचल तेज़ हो गई है। आज विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संघ चुनाव के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए मतदान हो रहा है। इस दौरान विश्विद्यालय परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। हर कोई विद्यार्थियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा है। पहली बार इस चुनाव में ईलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन से चुनाव आयोजित किए जाऐंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के ही साथ जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय में छात्र संघ चुनाव हो रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच सरगर्मी बनी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ प्रमुख तौर पर आमने सामने हैं। उल्लेखनीय है कि इन संगठनों के बीच कुछ समय पूर्व तनातनी हो गई थी और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पदाधिकारियों पर हमला कर दिया था। इन चुनावों पर आम आदमी पार्टी की भी नज़र रही थी। आप ने विशेष कैंपेन चलाकर विद्यार्थियों के लिए एक आयोजन रखा था। इस आयोजन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विद्यार्थियों के बीच पहुंचे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -