शिक्षकों के पक्ष में आया विद्यार्थी परिषद्, प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
शिक्षकों के पक्ष में आया विद्यार्थी परिषद्, प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
Share:

इंदौर/ब्यूरो।  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में शिक्षकों द्वारा वेतन के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के पक्ष में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मंडल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रशासन से मिला और शिक्षकों के पक्ष में विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने के पक्ष में बात की है। मालवा प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान ने कहा की " वेतन के लिए शिक्षकों को परेशान करना निंदनीय है।

आपको बतादे की अभाविप प्रतिनिधि मंडल ने ये भी स्पष्ट किया कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षकों की वेतन हेतु समस्याओं का समाधान नहीं करता हैं तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षकों के सम्मान में  शिक्षकों के साथ मिलकर प्रदर्शन करेगा। मालवा प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान ने कहा की " वेतन के लिए शिक्षकों को परेशान करना निंदनीय है।

 इससे विश्व विद्यालय की प्रतिष्ठा भी खराब हुई है। हम प्राध्यापको के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते है।" अभाविप के प्रतिनिधि मंडल में SFD की राष्ट्रीय सह संयोजक मंगला टेकाम, महानगर मंत्री लक्की आदिवाल, साक्षी व्यास, सार्थक जैन उपस्थित रहें । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मंडल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रशासन से मिला और शिक्षकों के पक्ष में विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने के पक्ष में बात की है।

राजमोहल्ला पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज, तिरंगा यात्रा की शुरुआत की

अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों पर हो करवाई

श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की हुई घोषणा, 80 पाण्डुलिपियों का हुआ चयन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -