street dancer 3d box office : स्ट्रीट डांसर नहीं मचा पायी धमाल, जानिये क्या रहा कलेक्शन
street dancer 3d box office : स्ट्रीट डांसर नहीं मचा पायी धमाल, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Share:

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी रिलीज़ के दूसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी है। फ़िल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा है। पहले हफ़्ते में कलेक्शंस काफ़ी गिरे, जो दूसरे शुक्रवार को भी जारी रहा। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार (31 जनवरी) को फ़िल्म ने 2.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। वही इसके साथ स्ट्री डांसर का 8 दिनों का कलेक्शन सिर्फ़ 58.78 करोड़ ही हो सका है। आठ दिनों फ़िल्म 60 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। इसके साथ ही दूसरे हफ़्ते में स्ट्रीट डांसर को सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म जवानी जानेमन से टक्कर मिल सकती है, जिसकी शुरुआती रिपोर्ट्स अच्छी हैं। 

इसके अलावा, अजय देवगन की तानाजी-द अनसंग वॉरियर पहले से ही मजबूती के साथ चल रही है। स्ट्रीट डांसर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। फ़िल्म के कलेक्शंस पहले हफ़्ते में काफ़ी गिरे। 24 जनवरी को 3700 स्क्रींस पर 2डी और 3डी में रिलीज़ हुई स्ट्रीट डांसर ने अनुमान से कम 10.26 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वही शनिवार और रविवार को फ़िल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई।वही  इसके साथ ही शनिवार को स्ट्रीट डांसर 3डी ने 13.21 करोड़ जमा किये थे, जबकि रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया था।ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा कामयाबी के साथ पार किया था। सोमवार को फ़िल्म ने 4.65 करोड़ और मंगलवार को 3.88 करोड़ की रकम जुटाई। 

बुधवार को फ़िल्म ने 3.58 करोड़ जमा किये थे। गुरुवार को कलेक्शंस 3.43 करोड़ रह गये थे। इसके साथ ही  फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 56.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। वही यदि रेमो की पिछली डांस फ़िल्म एबीसीडी 2 से तुलना करें तो फ़िल्म काफ़ी पीछे रह गयी है। इसके अलावा  एबीसीडी 2 ने रिलीज़ के पहले हफ़्ते में 71.78 करोड़ जमा किये थे। वही फ़िल्म के लिए दूसरा वीकेंड काफ़ी अहम है, क्योंकि यही मौक़ा है कलेक्शंस बढ़ाने का। इसके अलावा स्ट्रीट डांसर में वरुण और श्रद्धा के अलावा फ़िल्म में प्रभु देवा और नोरा फतेही भी अहम किरदारों में नज़र आ रहे हैं।

Jawaani Jaaneman Box Office : सैफ़ अली खान का यह अंदाजा फैंस को आ रहा है पसंद, यह रही कमाई

Street Dancer 3D Box Office : वरुण धवन की फिल्म नहीं उतर पायी उम्मीदों पर खरी

'शिकारा' का नया गाना आया सामने, 'शुक्राणा गुल खिले' में दिखाई गई कश्मीरी शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -