street dancer 3d box office : काफ़ी कमज़ोर हो गयी है स्ट्रीट डांसर, जानिये क्या रही कमाई
street dancer 3d box office : काफ़ी कमज़ोर हो गयी है स्ट्रीट डांसर, जानिये क्या रही कमाई
Share:

नई फ़िल्मों की रिलीज़ के बीच यदि आप वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को भूल गये हैं तो आपको याद दिला देते हैं की फ़िल्म तीन हफ़्तों बाद ही बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी कमज़ोर हो गयी है|  इसके अलावा अब इससे ज़्यादा उम्मीद नहीं बची है। यदि  लव आज कल अच्छी चल जाती है तो स्ट्रीट डांसर 3डी के लिए आगे का सफ़र और मुश्किल हो सकता है।  गुरुवार (13 फरवरी) को स्ट्रीट डांसर ने तीन हफ़्तों का सफ़र पूरा किया। वहीं तीसरे गुरुवार को फ़िल्म के कलेक्शंस सिर्फ़ 13 लाख रुपये रहे, जिसके साथ इसका 21 दिनों या 3 हफ़्तों का कलेक्शन 74.22 करोड़ हो गया है। तीसरे हफ़्ते (7-13 फरवरी) में यदि स्ट्रीट डांसर के कलेक्शंस देखें तो रविवार को छोड़कर प्रतिदिन की कमाई एक करोड़ रुपये से भी कम हो गयी है। 

शुक्रवार को इसे 41 लाख मिले थे, हालाँकि शनिवार और रविवार को 76 लाख और 1.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, सोमवार को 20 लाख, मंगलवार को 17 लाख और बुधवार को 16 लाख ही मिल सकते है। तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने सिर्फ़ 2.86 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे हफ़्ते (31-6 फरवरी) में स्ट्रीट डांसर ने 14.59 करोड़ जमा किये थे। स्ट्रीट डांसर को दूसरे हफ़्ते में सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से टकराना पड़ा था, जो 31 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। चौथे हफ़्ते में वरुण धवन के सामने सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन की लव आज कल है। वैसे सारा और वरुण की अगली रिलीज़ कुली नंबर वन है।

स्ट्रीट डांसर 24 जनवरी को 2डी और 3डी फॉर्मेट में 3700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। इसके अलावा स्क्रींस की संख्या के हिसाब से इसे बॉक्स ऑफ़िस पर रिस्पांस नहीं मिला। ट्रेड को फ़िल्म से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद थी। स्ट्रीट डांसर ने अनुमान से कम 10.26 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को फ़िल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को स्ट्रीट डांसर 3डी ने 13.21 करोड़ जमा किये थे, जबकि रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने 41.23 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। ऐसे में पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.65 करोड़ और मंगलवार को 3.88 करोड़ की रकम जुटाई थी। बुधवार को फ़िल्म ने 3.58 करोड़ जमा किये थे। गुरुवार को कलेक्शंस 3.43 करोड़ रह गये थे। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 56.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। रेमो डिसूज़ा निर्देशित स्ट्रीट डांसर में वरुण और श्रद्धा के साथ प्रभु देवा और नोरा फतेही ने अहम किरदार निभाये हैं।

विक्की कौशल की 'भूत' का पहला सॉन्ग हुआ रिलीज़, रोमांस जगाने के साथ ही दर्द भी दे जाता है गाना

#boycottHATE के साथ विधु विनोद चोपड़ा ने जारी किया 'शिकारा' का नया पोस्टर, वैलेंटाइन पर दिया प्यार का सन्देश

Malang Box Office : मलंग की कमाई बरकरार, 6 दिनों का यह रहा कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -