फादर्स डे पर पापा के लिए बनाए स्ट्रॉबेरी केक
फादर्स डे पर पापा के लिए बनाए स्ट्रॉबेरी केक
Share:

अगर आप आज कुछ मीठा बनाने के बारे में सोच रहे हैं या फादर्स डे पर पापा के लिए केक बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बना सकते हैं स्ट्रॉबेरी केक। यह बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और यह आसानी से बन भी जाएगा। इसे खाकर अपने पिता या आप जिसके लिए भी बना रहे हैं वह खुश हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे बनाना है स्ट्रॉबेरी केक।

स्ट्रॉबेरी केक बनाने के लिए सामग्री-
250 ग्राम मैदा
125 ग्राम मक्खन
75 ग्राम आइसिंग शुगर
2 अंडे की पीली जर्दी
2-3 बूंद वनीला एसेंस
आधा किलो सीज़नल फ्रूट
250 मि. ली. (एक बड़ा चम्मच कैसटर शुगर मिक्स हुई) व्हीप्ड क्रीम
1/4 टेबल स्पून वनीला एसेंस


स्ट्रॉबेरी केक बनाने की विधि- मैदे को छन्नी में छान लें। उसके बाद आप इसमें मक्खन, आइसिंग शुगर, अंडों की पीली जर्दी और वनीला एसेंस को एक साथ मिक्स करें। अब मुलायम पेस्ट के रूप में तैयार कर लें। करीब आधे घंटे के लिए किसी ठंडी जगह पर रख दें। अब दो आठ इंच की गोलाई और 1/4 इंट मोटे टिन के डिब्बे लें। इसके बाद बेकिंग शीट बिछाकर बैटर डालें और 15 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रखें। फिर करीब 180 डिग्री सैल्सियस पर 15-20 मिनट के लिए मिक्सचर को बेक करें। करीब छह से आठ पीस में काटें। उसके बाद ऊपर से व्हीप्ड क्रीम और फ्रीम लगाएं और फिर आइसिंग शुगर और क्रीम से गार्निश कर सर्व करें।

फादर्स डे पर पापा के लिए बनाए खास और स्वादिष्ट मेक्सिकन राइस

घरवालों को खिलाये बेसन चीले की सब्जी, हो जाएंगे दीवाने

बारिश का मजा लेने के लिए इस तरह से बनाए स्वादिष्ट प्याज के पकौड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -