VIDEO: अब आप घर पर आसानी से बना सकते है स्ट्रॉबेरी लेमोनेड
Share:

स्ट्राबेरी लेमोनेड

स्ट्रॉबेरी  लेमोनेड एक बहुत की स्वादिष्ट मौकटेल है. आपने सादा लेमोनेड तो कई बार पिया होगा लेकिन इस बार आप कुछ नया बनाइए जो बच्चों को भी बेहद पसंद आएगा.  पिंक लेमोनेड बनाने में भी बहुत आसान है तो आइये बनाते है   
 सादे  लेमोनेड का नया  रूप 

सामग्री:

(4 लोगों के लिए)


·         स्ट्रॉबेरी 500 ग्राम/ 4 कप

·         नीबू का रस ¾ कप  

·         शक्कर ½ कप

·         पानी ½ कप

·         सोडा 3 कप

·         कुटी बर्फ 2 कप

परोसने के लिए:

·         स्ट्रॉ

·         स्ट्रॉबेरी के स्लाइस

·         नीबू की स्लाइस

बनाने की विधि:
स्ट्रॉबेरी के हरे डंठल निकालकर अच्छे से धो लें. 4 स्ट्रॉबेरी के स्लाइस काटकर अलग रख लें सजाने के लिए. अब बाकी सारी स्ट्रॉबेरी को बीच से दो भागों में काट लें.
अब ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी को अच्छे से पीस लें. अब छलनी से स्ट्राबेरी को छान लें. स्ट्राबेरी के जूस को एक जग में ट्रान्स्फर कर लें. पानी में शक्कर को अच्छे से घोल लें,  आप चाहें तो इसे थोड़ा गरम कर लें इससे शक्कर आसानी से पानी में घुल जाती है.

शक्कर के पानी को ठंडा करके स्ट्रॉबेरी में मिलाएँ. स्ट्राबेरी के जूस में नीबू का रस, और शकर का पानी डालें. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ. परोसते समय ग्लास में कुटी बर्फ डालें और फिर इसमें मिलाएँ स्ट्रॉबेरी. अब ऊपर से सोडा डाले 
अब इस स्वादिष्ट लेमोनेड को स्ट्राबेरी के स्लाइस से सज़ा का परोसें. आप चाहें तो इसमें पेपर अंब्रेला भी लगा सकते हैं.

कब्ज़ की समस्या से छुटकारा दिलाता है जैतून का तेल

कालीमिर्च और अदरक के सेवन से दूर हो सकती है पेट दर्द की समस्या

काले अंडरआर्म को गोरा बनाने के कुछ आसान उपाय

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -