क्रिसमस पर यहाँ जूते फेंककर पता लगाते हैं शादी की बात, जानिए और परम्पराएं
क्रिसमस पर यहाँ जूते फेंककर पता लगाते हैं शादी की बात, जानिए और परम्पराएं
Share:

क्रिसमस का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व ईसाईयों का मुख्य पर्व है और इस पर्व के दौरान कई तरह के रिवाज होते हैं जो अलग-अलग देशों में अपनाए जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ अलग-अलग और अनोखे रिवाज जो क्रिसमस पर अलग-अलग देशों में अपनाते हैं।

पुर्तगाल- यहाँ लोग क्रिसमस पर खाना खाने के दौरान कई एक्‍स्‍ट्रा प्‍लेटों में भी खाना लगाते हैं। जी दरअसल उनका मानना हैं कि उनके मरे हुए प्रियजन भी इस दिन उनके साथ खाना खाते हैं।

चेक गणराज्‍य- यहाँ क्रिसमस ईव पर, अविवाहित महिलाएं दरवाजे पर पीठ लगाकर खड़ी होती हैं और अपने जूते में से एक को अपने कंधे पर उछालती हैं। अगर यह दरवाजे के सामने पंजे की तरफ गिरता है, तो इसका मतलब है कि उनकी शादी एक साल के अंदर हो जानी है। अगर यह दरवाजे के सामने एड़ी की तरफ गिरता है, तो इसका अर्थ है कि उन्‍हें शादी के लिए एक साल और इंतजार करना होगा।

नॉर्वे- नॉर्वे में ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस की शाम शैतान जादूगरनियां अपनी जादुई झाडू पर उड़ती हुई अपने शिकार ढ़ूंढती हैं। इस वजह से यहाँ सभी अपने घर की झाड़ू एकदम छुपा कर रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन झाडू जिसके घर दिखाई दे जाए, डायन उसी के घर अपना डेरा जमाती है।

स्‍पेन- यहाँ क्रिसमस के दिन केवल लाल रंग का निक्‍कर ही पहनना चाहिए। इसी के चलते यहाँ के लोग क्रिसमस पर केवल लाल निक्कर पहन कर दौड़ लगाते हैं। 

ऊंट पर बैठकर वैक्सीन लगाने पहुंची हेल्थ वर्कर, तस्वीर वायरल

माँ लक्ष्मी के इन मन्त्रों और आरती से करें पूजन, होगा धनलाभ

VIDEO: ठंड में नहाने के लिए बच्चे ने निकाला ऐसा जुगाड़ कि देखकर शॉक्ड रह जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -