आसमान में दिखी अजीब आकृति, देखकर लोगों में मचा हड़कंप
आसमान में दिखी अजीब आकृति, देखकर लोगों में मचा हड़कंप
Share:

भोपाल:  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में बृहस्पतिवार देर शाम आसमान में रहस्यमयी रोशनी नजर आई। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। ट्यूबलाइट जैली चमकने वाली इस चीज को देखकर लोग दंग रह गए। हालांकि कुछ समय बाद यह रोशनी अपने आप गायब हो गई। यह दृश्य बुरहानपुर धार, खरगोन, उमरिया, देवास समेत कई जिलों में नजर आया।

बुरहानपुर के नेपानगर में बृहस्पतिवार शाम लगभग 7.00 से 7.30 बजे के बीच आसमान में एक अजीब सी आकृति चमकती हुई नजर आई जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इसी तरह की रोशनी धार, देवास और खरगोन जिले में भी देखी गई। उमरिया जिले के चंदिया में भी ऐसा ही नजारा नजर आया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, मोबाइल से वीडियो बना लिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।

धार जिले के मनावर कस्बे के लोगों ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम लगभग 7.20 मिनट पर अनोखी रोशनी आसमान में देखी। कई लोगों ने इसे मोबाइल में कैद कर लिया। खरगोन जिले के बड़वाह के करण कुमरावत ने बताया कि वह केबल जोड़ने के लिए रतनपुर फाटे गया था। इसी के चलते आसमान में ट्यूबलाइट जैसी चमकने वाली यह लाइट नजर आई जिसे देखने के बाद उन्होंने दोस्तों को भी बताया। उन्होंने भी आसमान में यह दृश्य देखा। काफी देर तक लंबी छड़ी की तरह अलग-अलग रंगों में चमकने वाली चीज देखकर इसे पहले सैटेलाइट का भाग समझ रहे थे। यह नजारा करीब 10 मिनट तक नजर आया। वही अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

'देश के विभाजन का जिम्मेदार कौन?', भारत जोड़ो यात्रा पर आया CM शिवराज का बड़ा बयान

सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए CM शिवराज, कही ये बड़ी बात

आसमान में दिखी अजीब आकृति, देखकर लोगों में मचा हड़कंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -