यहाँ है औरतों पर ऐसी अजीबों-गरीब बंदिशे
यहाँ है औरतों पर ऐसी अजीबों-गरीब बंदिशे
Share:

tyle="text-align:justify">हमारे लिये यह जानना आँखें खोल देने जैसा है कि औरतों के साथ भेद-भाव अमेरिका में भी होता रहा है | आज भी वहां के विभिन्न शहरों में कुछ ऐसे विचित्र स्थानीय कानून मौजूद हैं, जो औरतों पर अजीब-सी बंदिशें लगाते हैं| ऐसे ७ शहरों के उदहारण देखिये और समझिये कि वहां औरतों से किस प्रकार का भेद-भाव हुआ और यह हमारे यहाँ के भेद-भाव से किस तरह अलग है |

  • डेलवेयर स्टेट में लड़का ही लड़की को प्रपोज (प्रणय-निवेदन) कर सकता है और लड़की के द्वारा प्रपोज करने पर पाबन्दी है | यानि कानून बनाने वालों का मानना है कि लड़की यदि प्रपोज करे तो यह अच्छी बात नहीं है | यह अलग बात है कि ऐसे कानून का पालन होता है या नहीं या करवाया जाता है या नहीं ?
  • न्यू मेक्सिको के केरिजोजो में लड़कियों को घर से बाहर आने से पहले वैक्सिंग करना अनिवार्य है | ऐसा कानून बनाने वालों वैक्सिंग के बिना महिलाओं को देखना भी पसंद नहीं होगा | तो अब यदि कोई महिला वैक्सिंग नहीं करना चाहे तो उन्हें घर में ही रहना होगा | अन्यथा कानून के रक्षक यदि चाहें तो इस कानून के बहाने उन्हें परेशान कर सकते हैं |
  • मिशिगन शहर में महिलाऐं पति की इजाजत के बिना हेयर–कट (केश-सज्जा) नहीं करवा सकती हैं | यहाँ मेडोना खुश-किस्मत थी कि उनके पति सिन-पेन ने उन्हें बाल कटवाने की इजाजत दे रखी थी |
  • ओहिओ में महिलाओ के द्वारा किसी पुरुष के पोर्ट्रेट या चित्र के सामने कपड़े बदलने पर पाबन्दी है | खैर यह ऐसा अपराध है जिसे कोई महिला यदि अकेले में करे तो उसका कोई गवाह नहीं मिलने से सजा नहीं होगी |
  • मेन के पोर्टलैंड में किसी महिला की ठोड़ी पर फेदर डस्टर से गुदगुदाना मना है | हां पुरुष को इस तरह गुदगुदाया जा सकता है | अब यह भी भेद-भाव है ना |
  • वरमोंट शहर में महिला को नकली दांत लगाने के लिये पति की इजाजत लेना जरुरी है | अब यदि ऐसे कानून का पालन हो, तो औरतों की स्वतंत्रता व स्वाभिमान का क्या होगा ?
  • केलिफोर्निया के कारमेल शहर में हाई हिल्स की फुट-वियर पहनना मना है | दरअसल यहाँ सड़कें या रास्ते ऐसे है कि किन पर हाई-हिल्स के साथ चलने से व्यक्ति गिर सकता है | कॉबलस्टोन की सड़कों पर पत्थरों के बीच की गैप और उस गैप से निकले हुए पौधों में फंसकर कोई भी गिर सकता है। इसलिए ऐसा कानून बना दिया कि लोग गिरे नहीं और फिर इसके लिये ऐसी सड़कों की शिकायत भी नहीं करें | अब यह तो भेद-भाव नहीं कुछ और ही है |              
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -