अजब गजब: जंगल से शहर में शिकार करने आए तेंदुए को कुत्तों ने दौड़ाया
अजब गजब: जंगल से शहर में शिकार करने आए तेंदुए को कुत्तों ने दौड़ाया
Share:

गली के कुत्ते केवल भौंकते ही नहीं है। वे मुस्तैद होकर चौकीदारी भी करते हुए नज़र आते है। इसका एक उदहारण राजस्थान के पाली जिले में देखने के लिए मिल गया है, जहां जंगल से शिकार करने शहर आया तेंदुआ कुत्तों के डर से दुम उठाकर भागता हुआ नज़र आया है। रात की यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल होने लगा है, जिसके बाद इसे खूब देखा जा रहा है। 

घटना पाली जिले के सादड़ी कस्बे की है। दरअसल, सादड़ी कस्बा रणकपुर के जंगलों से लगा हुआ है। सोमवार तड़के सुबह चार बजे एक तेंदुआ जंगलों से घूमता हुआ कस्बे में पहुंच चुके है। वह बाजार में बहुत देर तक घूमता हुआ दिखाई दिया है। यहां वह किसी न किसी को अपना शिकार बनाता, लेकिन उससे पहले ही गली के कुत्तों की नजर उस पर पड़ गई और वह उस पर भौंकने लग गए है। 

कुत्तों ने दौड़ाया: घटना की सूचना जब लोगों तक पहुंची, तो बाजार में लगे CCTV खंगालने में लगे हुए है। इसमें एक जगह तेंदुआ दिखाई पड़ रहा है। वह वीडियो में बहुत तेजी से भागता नज़र आ रहा है, उसके पीछे कुत्तों का झुंड है, जो भौंकते हुए उसका पीछा कर रहा है। तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। जब टीम कस्बे में पहुंची तो बहुत तलाश करने के उपरांतभी वह वहां नजर नहीं आया। वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की उम्र  तकरीबन 2 वर्ष  रही होगी, वीडियो से देखने में लगता है कि उसके पैर में चोट भी लगी थी। 

टीम इंडिया को सीरीज हराने के बाद अफ्रीकी खिलाड़ी ने लिखा 'जय श्री राम', पोस्ट वायरल

अमेजन पर लगा भारतीय झंडे के अपमान का आरोप, गृहमंत्री ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

एयर इंडिया का विनिवेश 27 जनवरी को होगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -